होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

West Bengal में TMC राज खत्म, BJP के CM फेस पर मंथन, Amit Shah पहुंचे Kolkata

By LSChunav | May 08, 2026

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के 2026 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। आज विधायक दलों की बैठक भाजपा की है। इस बैठक में राज्य के अगले सीएम के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
अमित शाह पर्यवेक्षक के रूप में आज नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस मौके पर ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी भी सह-पर्यवेक्षक के रुप में मौजूद रहेंगे। 
 
कल है शपथ समारोह
 
 बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को घोषणा की थी कि राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरु होगा। इस खास अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए एवं भाजपा के सभी मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री शमिल होंगे। दो दर्जन मंत्री भी शपथ ली जाएगी।

बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे

बंगाल में दो चरणों में मतदान हुआ था। 4 मई को मतगणना हुई, जिसमें तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 लंबे शासन का अंत हो गया। टीएमसी को 80 सीटें मिली, जबकि भाजपा ने 207 सीटों पर कब्जा किया। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.