होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

बृजभूषण की बेटी शालिनी: वकील, लेखिका, शूटर और बिहार की सियासी बहू! जानें पूरा प्रोफाइल

By LSChunav | Oct 27, 2025

यूपी के बहराइच जिले की कैसरगंज सीट सांसद रह चुके बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी शनिवार को नोएडा के एक कवि सम्मेलन में शामिल हुईं। इस सम्मेलन में शालिनी ने मंच पर शायरी पढ़ी। मंच से उन्होंने कहा कि मैं पहलवान की बेटी हूं। आपने पहली बार मुझे मंच दिया। इससे पहले किसी ने मुझे मंच नहीं दिया। आपको बता दें कि, नोएडा सेक्टर- 121 होम्स 121 सोसाइटी में आयोजित कवि सम्मेलन में पहुंची।

क्या करती बृजभूषण शरण सिंह की इकलौती बेटी

शालिनी बृजभूषण शरण सिंह की इकलौती बेटी है। अब उन्होंने 5 किताबें लिख चुती है। कविता करने के साथ ही उन्हें शूटिंग में भी महारथ हासिल की है। इतना ही नहीं, शालिनी की कई पेंटिंग प्रदर्शनी लग चुकी है। सामाजिक कार्यों में शामिल होने के लिए शालिनी नोएडा सिटिजन फोरम की सदस्य भी हैं। वह वकील और एजुकेशनिस्ट भी हैं।

शालिनी के सास-ससुर बिहार के सांसद है

बिहार में विधानसभा के चुनाव नवंबर में होने वाले हैं। बता दें कि, शालिनी की शादी आरा से पूर्व सांसद स्वर्गीय अजीत सिंह और पूर्व सांसद मीना सिंह के इकलौते बेटे विशाल सिंह से हुई है। वर्तमान में शालिनी अपने पति विशाल सिंह के साथ नोएडा में रहती है। बता दें कि, विशाल भाजपा के नेता है और मूलरूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं। शालिनी और विशाल का एक 13 साल का बेटा है, बेटे के नाम अथर्व है। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.