Delhi Politics: आप पार्टी की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, 40 से अधिक नेताओं ने एक साथ सौंपा इस्तीफा

LSChunav     Dec 15, 2023
शेयर करें:   
Delhi Politics: आप पार्टी की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, 40 से अधिक नेताओं ने एक साथ सौंपा इस्तीफा

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव में भी आप पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पांच सीटों पर किया था। लेकिन अब पार्टी मजबूत होने के स्थान पर कमजोर होती नजर आ रही है।

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव में भी आप पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पांच सीटों पर किया था। लेकिन अब पार्टी मजबूत होने के स्थान पर कमजोर होती नजर आ रही है बता दें कि विसावदर सीट से आप पार्टी के विधायक भूपत भयानी के इस्तीफा देने के बाद 40 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। 


इस संबंध में पार्टी भरूत के जिला अध्यक्ष पीयूष पटेल का एक बयान सामने आया है। पीयूष पटेल ने इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद से इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ता सक्रिय नहीं थे। जिसके कारण उनको नए संगठन में जगह नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं ने लेटरपैड का दुरुपयोग किया। भरूच विधानसभा के 43 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक साथ अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष इशुदान गढ़वी को सौंप दिया।


हांलाकि भरूच जिले में आप पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। भूपत भयानी ने विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि आप पार्टी में राष्ट्रवाद नहीं है। लेकिन वह राष्ट्र के हित में काम करना चाहते थे। भूपत भयानी ने कहा कि वह राष्ट्रवादी आदमी हैं, वह इससे पहले बीजेपी पार्टी में थे।