Lok Sabha Elections 2024: गौतम बुद्ध नगर सीट पर फिर हैट्रिक लगाएगी BJP, या SP-BSP दिखाएगी कमाल

LSChunav     Apr 26, 2024
शेयर करें:   
Lok Sabha Elections 2024: गौतम बुद्ध नगर सीट पर फिर हैट्रिक लगाएगी BJP, या SP-BSP दिखाएगी कमाल

लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला और दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर की बात की जाए तो यह राजनीतिक रूप से बेहद खास माना जाता है। गौतम बुद्ध नगर हाई प्रोफाइल सीट है।

लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश पर है। 543 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्‍यादा 80 यूपी में है। ऐसे में उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला और दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर की बात की जाए तो यह राजनीतिक रूप से बेहद खास माना जाता है। गौतम बुद्ध नगर हाई प्रोफाइल सीट है। इसे पहले नोएडा कहा जाता था और ये नाम आज भी प्रचलन में है। गौतम बुद्ध नगर संसदीय सीट पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। 


बीजेपी प्रत्याशी महेश शर्मा

भाजपा के टिकट पर लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे महेश शर्मा भी पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने साल 2014 और 2019 में इस सीट से जीत हासिल की थी। हांलाकि इससे पहले साल 2009 में उनको हार का मुंह देखना पड़ा था। भाजपा के महेश शर्मा की गिनती नोएडा के कद्दावर नेताओं में की जाती है।


सपा पर्त्याशी डॉ महेंद्र सिंह नागर

समाजवादी पार्टी के टिकट पर डॉ महेंद्र सिंह नागर लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में है। वह साल 2006 से लेकर 2016 तक गौतम बुद्ध नगर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं। वह गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा नागर गाजियाबाद के लोहिया नगर में 'नागर हॉस्पिटल' भी चलाते हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह नागर साल 1999 से राजनीति में एक्टिव हैं। साल 2022 में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।


बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष ने राजेंद्र सोलंकी को गौतमबुद्ध नगर सीट से प्रत्याशी बनाया है। राजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि पूर्व सीएम मायावती के कार्यकाल के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विकास कार्य अब तक बेजोड़ हैं। राजेंद्र सोलंकी ने बताया कि भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक सद्भाव के मुख्य एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं।