Agra Lok Sabha Seat: आगरा सीट से केंद्रीय मंत्री SP सिंह बघेल की प्रतिष्ठा दांव पर, SP-BSP ने दिलचस्प बनाया मुकाबला

LSChunav     May 06, 2024
शेयर करें:   
Agra Lok Sabha Seat: आगरा सीट से केंद्रीय मंत्री SP सिंह बघेल की प्रतिष्ठा दांव पर, SP-BSP ने दिलचस्प बनाया मुकाबला

ताज नगरी आगरा की आरक्षित सीट से एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है, तो वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। बसपा ने पूजा अमरोही पर जताया है।

आगरा में आगामी 07 मई को होने मदतान से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की दलित राजधानी मानी जाने वाली इस अहम सीट पर इस बार राजनीतिक समीकरण साल 2019 के चुनाव से बिलकुल अलग है। इस बार भाजपा ने इसा सीट से जहां एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है, तो वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। इसके साथ ही बसपा ने ताज नगरी आगरा की आरक्षित सीट पर अपने उम्मीदवार पूजा अमरोही पर भरोसा जताया है। ऐसे में यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय देखने को मिल रहा है।


BJP प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल

भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ. एसपी सिंह बघेल पर दांव लगाया है। बता दें कि इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एसपी सिंह इस जीत को बरकरार रखने में कामयाब रहते हैं। बघेल पहले समाजवादी पार्टी के सदस्य थे, जिसमें वे तीन बार लोकसभा और एक बार बहुजन समाजवादी पार्टी के सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।


सपा-कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम

साल 2004 के बागद से समाजवादी पार्टी यहां से जीत नहीं हासिल कर पायी है। वहीं कांग्रेस का भी यहां पर चार दशक से सूखा चल रहा है। ऐसे में इस बार सपा और कांग्रेस ने हाथ मिलाया है। इस सीट से सपा ने सुरेश चंद कर्दम पर भरोसा जताया है। बता दें कि सुरेश चंद्र जूता कारोबारी हैं और वह पहले बसपा के टिकट पर मेयर का चुनाव भी लड़ चुके हैं।


BSP प्रत्याशी पूजा अमरोही

बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट पर नए चेहरे पर दांव लगाया है। बता दें कि बसपा ने आगरा से पूजा अमरोही पर भरोसा जताया है। पूजा अमरोही कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रही सत्या बहन की बेटी हैं। हालाँकि बसपा की तरफ से घोषित प्रत्याशी पूजा अमरोही को लेकर कहा जा रहा है कि वह बाहरी प्रत्याशी हैं। लेकिन खुद मायावती पूजा का समर्थन कर भाजपा और कांग्रेस पर तीखे वार कर रही हैं।