Punjab Assembly Election: AAP की पहली लिस्ट जारी, Dhuri से चुनाव लड़ेंगे CM Bhagwant Mann

दिव्यांशी भदौरिया     Oct 31, 2026
शेयर करें:   
Punjab Assembly Election: AAP की पहली लिस्ट जारी, Dhuri से चुनाव लड़ेंगे CM Bhagwant Mann

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल चीमा का नाम इसमें शामिल नहीं है। इस सूची में कुलदीप धालीवाल और इंदरजीत कौर मान समेत कई प्रमुख नेताओं को टिकट मिला है।

इस समय पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी दी है। शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है। आपको बताते चलें कि, इस सूची को सीएम भगवंत मान ने जारी की। इस लिस्ट में 40 उम्मीदवारों का नाम शामिल नहीं है।

आप प्रदेश अध्यक्ष का नाम शामिल नहीं

बता दें कि, इस लिस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम पहली सूची में शामिल है। मान धुरी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा और वित्तमंत्री हरपाल चीमा का नाम पहली लिस्ट में शामिल नहीं हैं।

अजनाला से कुलदीप धालीवाल, नकोदर से इंदरजीत मान को टिकट

बटाला से शैरी कलसी, अजनाला से कुलदीप धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, अमृतसर साउथ से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, खेमकरण से सरवण सिंह, धुन, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करमबीर सिंह घुमन, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल को टिकट मिला है।

वहीं, होशियापुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, चब्बेवाल से इंशाक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जयकिशन सिंह रोड़ी, बलाचौर से संतोष कटारिया, रुपनगर से दिनेश चड्ढ़ा मोहाली से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय चुनाव मैदान में उतारे हैं।