CM Vijay का 'First Day First Show' सुपरहिट! शपथ लेते ही Free बिजली-महिला सुरक्षा पर लिया बड़ा Action.

दिव्यांशी भदौरिया     May 10, 2026
शेयर करें:   
CM Vijay का First Day First Show सुपरहिट! शपथ लेते ही Free बिजली-महिला सुरक्षा पर लिया बड़ा Action.

अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, और पहले ही दिन 200 यूनिट मुफ्त बिजली व महिला सुरक्षा के लिए विशेष बल गठन की फाइल पर हस्ताक्षर किए। उनकी पार्टी टीवीके ने कांग्रेस और अन्य दलों के समर्थन से बहुमत हासिल कर सरकार बनाई है, जिसे विजय ने धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय पर आधारित नए युग की शुरुआत बताया है।

तमिलनाडु की राजनीति में आज का दिन का ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बनें थलापति विजय ने चेन्नई के नेहरु स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही 9 नवनिर्वाचित विधायक भी मंत्री बने हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। 


विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीती। इसके साथ ही कांग्रेस, वीसीके व वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा 118 पार किया। इस शपथ समारोह में कांग्रेस राहुल गांधी सहित कई बड़े नेता शपथ समारोह में शामिल हुए। 


विजय ने  200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से जुड़ी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए


तमिलनाडु के सीएम बनते ही विजय ने अपने पहले संबोधन में कहा कि वह जनता को झूठों वादों से कभी गुमराह नहीं करेंगे और ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका कोई शाही आ राजनीतिक परिवार से संबंध नहीं है,  फिर भी लोगों ने उन्हें स्वीकार किया और समर्थन दिया। इसके बाद विजय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल के गठन और घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से जुड़ी पहली फाइलों पर हस्ताक्षर किए।


धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय पर आधारित युग की शुरुआत है


विजय ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में कहा, यह एक नई शुरुआत है। अब वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय पर आधारित नए युग की शुरुआत हो गई है।


पीएम मोदी ने विजय को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन में सुधार के लिए काम करती रहेगी।