Noida-Greater Noida को CM Yogi की सौगात, 17,000 करोड़ से ज्यादा के Projects का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा और यमुना सिटी को 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिसमें बड़े औद्योगिक निवेश और हजारों रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है। इस दौरे में नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक भवन के लोकार्पण के साथ क्षेत्र के चौतरफा विकास को गति देने वाली कई योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है।
आज यानी शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा और यमुना सिटी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यमुना सिटी में 15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन बड़ी विनिर्माण परियोजनाओ की आधारशिला रखेंगे। बता दें कि, इन निवेशों से करीब 10 हजार रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
इसके अलावा, नोएडा में 390 करोड़ रुपये की लागत से बने नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक भवन का लोकापर्ण और 2,478 करोड़ रुपये की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
1045 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनापे लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से बनी दो रेनीवेल व दो सीवर लाइनें और यमुना तट पर 18. 40 करोड़ रुपये से दोबारा से रेनीवेल-4 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
उद्घाटन के बाद सातवें तल पर सीएम करेंगे समीक्षा बैठक
उद्धाघटन के बाद मुख्यमंत्री प्रशासनिक भवन के सातवें तल पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक भी करेंगे। कार्यक्रम के समय किसानों और उद्यमियों को प्लॉट आवंटन पत्र वितरित किए जाएंगे। इतना ही नहीं, परिसर में एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) तथा एमएसएमई प्रदर्शनी भी लगाई है।
1,434 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास
आज नोएडा में मुख्यमंत्री योगी ने 1,434 करोड़ रुपये की लागत वाली 65 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इसमें बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड का डिपो के रुप में नवीनकरण, सेक्टर-123 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-63, 15 और 124 में पजल पार्किंग, सेक्टर-91 में डियर पार्क, सेक्टर 167 में लेक व्यू पार्क, सेक्टर-145 और 146 में दो विद्युत उपकेंद्र, सेक्टर-44, 52 और 120 में डिडिटल लाइब्रेरी का निर्माण प्रमुख है। इसके साथ ही प्रमुख सड़कों की रिसर्फिसिंग, फुटपाथ निर्माण, नालों के ढकने और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं पर भी काम शुरु होगा।



