Jharkhand Voter List में कैसे शामिल हुए 3 Afghan Citizens, Passport Verification से हुआ बड़ा खुलासा

झारखंड के जमशेदपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान 3 अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज मिलने से हड़कंप मच गया है। दस्तावेज सत्यापन और पासपोर्ट जांच के दौरान उनके विदेशी होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई शुरू की है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने जमशेदपुर डीसी और एसएसपी को इस मामले में शामिल बिचौलियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
हाल ही में झारखंड के जमशेदपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। असल में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम दर्ज पाए गए। यहां पर 3 अफगानिस्तानी नागरिक राज्य के वैध मतदाता बन बैठे थे।
आपको बताते चलें कि, जमशेदपुर से उजागर हुए इस मामले में आसिल खान, मो. असलम और मो. इब्राहिम के नाम पूर्व से ही प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज थे। दरअसल, पासपोर्ट और दस्तावेजों की जांच के दौरान उनके विदेशी होने की पुष्टि हुई है। जब यह घटना सामने आई तो चुनाव आयोग ने पदाधिकारी कार्यालय कड़ा संज्ञान लिया है। इस बीच, चुनाव आयोग ने तीनों के नाम मतदाता सूची से हटाने और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए है।
वोटर लिस्ट में अफगानी नागरिकों के नाम
झारखंड के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या (पार्ट) 286 के सीरियल नंबर 30, 31 और 33 पर तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम दर्ज थे। वहीं, इन्होंने पुनरीक्षण के तहत न्यूमरेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली थी और प्रारुप सूची में भी इनके नाम आ गए थे। लेकिन, दस्तावेजों के मिलान में विसंगति के कारण इन्हें नोटिस भेजा गया था।
पासपोर्ट वेरिफिकेशन से हुआ खुलासा
संदेह और नोटिस: असल में दस्तावेजों में कुछ गड़बड़ी पाई जाने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी की तरफ से तीनों को नोटिस दिया गया था।
दस्तावेज देने में विफल: नोटिस मिलने के बाद तीनों व्यक्ति वैध भारतीय दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं।
पासपोर्ट से खुला राज: गहन जांच और पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान स्पष्ट हुआ कि तीनों नागरिक अफगानिस्तान के नागरिक हैं।
डीसी और एसएसपी को जांच के आदेश
इस मामलें की गंभीरता देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने जमशेदपुर के जिला मजिस्ट्रेट (डीसी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस प्रशासन अब जांच में लगा है कि इन विदेशी नागरिकों को भारतीय मतदाता सूची में शामिल कराने में किन लोगों या बिचौलियों ने मदद की थी।
इस घटना के बाद से पूरे राज्य में अलर्ट मोड जारी हो चुका है। प्रशासन भी इस बात की भी गहनता से जांच कर रहा है।



