यूपी में बसपा का सूपड़ा-साफ होने के बाद, मायावती ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल

दिव्यांशी भदौरिया     Jun 09, 2024
शेयर करें:   
यूपी में बसपा का सूपड़ा-साफ होने के बाद, मायावती ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी में सेक्टर व्यवस्था लागू का है। बता दें, पूरे प्रदेश को 6 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में दो से लेकर चार मंडल शामिल किए गए हैं। कई सेक्टरों के इंचार्जों की तैनाती भी कर दी गई है। कई कार्य बदल दिए गए हैं।

लोकसभा लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हार मिलने के बाद बसपा प्रमुख मायावती एक्शन मोड में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सिस्टम ही बदल दिया है। वहीं, मंडलीय व्यवस्था खत्म करके अब सेक्टर सिस्टम लागू किया है। जबकि हरियाणा में सीधे प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सोरखी पर गाज गिरी है। उनको पद से हटा दिया गया है। वहीं, धर्मपाल तिगरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

कहां-कहां सेक्टर बनाया गया

अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती और गोरखपुर मंडल का एक सेक्टर बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल को इस सेक्टर का मुख्य इंचार्ज बनाया गया है। इसके साथ ही घनश्याम खरवार, सुधीर कुमार भरत, सुरेश कुमार गौतम को भी इंचार्ज बनाया गया है।

अलीगढ़, आगरा, कानपुर और प्रयागराज सेक्टर में श्मसुद्दीन राइन के साथ सूरज सिंह जाटव और परवेज कुरील को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मुनकाद अली को मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली का मुख्य जोन इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा मिर्जापुर, वाराणसी और आजमगढ़ को मिलाकर एक सेक्टर बनाया गया है।

वहीं, लखनऊ झांसी, चित्रकुट का अलग सेक्टर होगा। इसमें शमसुद्दीन राइन को मुख्य इंचार्ज बनाया गया है। मायावती ने मंडलवार पदाधिकारियों के साथ बैठकें शुरु कर दी हैं। जल्द ही कई और सेक्टरों के इंचार्जों की तैनाती की जाएगी। उसके बाद जिला स्तर तक के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।