West Bengal Re-Poll: हिंसा और आरोपों के बावजूद वोटरों का जोश High, 55% से ज्यादा मतदान

दिव्यांशी भदौरिया     May 02, 2026
शेयर करें:   
West Bengal Re-Poll: हिंसा और आरोपों के बावजूद वोटरों का जोश High, 55% से ज्यादा मतदान

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर हो रहे पुनर्मतदान के दौरान फालता में बवाल हुआ, जहां टीएमसी पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगा है। चुनाव आयोग के कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच दोपहर 1 बजे तक 55.57% का भारी मतदान दर्ज किया गया।

पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान गड़बड़ी पाई जाने पर आज 15 बूथों पर फिर से मतदान हो रहा है। डायमंड हार्बर और मगरहाट में दोबारा से मतदान आज हो रहा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने वोट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद ही यह फैसला लिया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बाद सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो चुका है। 


सुबह 11 बजे तक लगभग 37% वोटिंग


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत पुनर्मतदान में वोटर्स का जोश देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कुल औसत मतदान 36.99% दर्ज किया गया है।

वहीं, मगराहाट पश्चिम (142) विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सबसे ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं। 11 बजें तक यहां पर 38.2% मतदान हो चुका है। 


बंगाल पुनर्मतदान में दोपहर तक तेज वोटिंग, अब तक 55% से ज्यादा मतदान


पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में जारी पुनर्मतदान के दौरान दोपहर 1 बजे तक मतदान में अच्छी भागीदारी देखने को मिली। मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 56.33 प्रतिशत और डायमंड हार्बर में करीब 54.6 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इस तरह दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल मतदान 55 फीसदी से अधिक रहा। सुबह 7 बजे से शुरू हुई प्रक्रिया में मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें भी नजर आईं।


मतगणना में देरी पर टीएमसी ने भाजपा पर लगाए आरोप


टीएम के सांसद साकेत गोखले ने मतगणना में देरी को लेकर काफी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगया है कि मतदान और मतगणना के बीच लंबा अंतराल रखना संदिग्ध है। इतना ही नहीं, गोखले ने कहा कि ईवीएम डिजिटल होने के बाद भी गिनती शुरु करने में चार दिन से ज्यादा का समय क्यों लिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस देरी से बाजार में गलत एग्जिट पोल के जरिए फायदा उठाया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग और सेबी पर भी सवाल उठाए हैं। इस मामले की पूरी जांच की मांग की है।