Tamil Nadu Exit Poll 2026: एक्टर Vijay की TVK ने मचाया सियासी भूचाल, DMK का बिगड़ा खेल?

तमिलनाडु चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में अभिनेता विजय की पार्टी TVK को अप्रत्याशित बढ़त मिलती दिख रही है, जिससे DMK के सहयोगी वाइको भी हैरान हैं। वाइको ने विजय को 'बड़ी ताकत' बताते हुए कहा कि TVK किंगमेकर बन सकती है, जो तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े उलटफेर का संकेत है।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजों में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके को भारी बढ़त दिखाई गई है। इस दौरान, सत्ताधारी डीएमके के सहयोगी और एमडीएमके प्रमुख वाइको ने विजय की पार्टी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं और विजय को एक बड़ी ताकत बताया है।
उन्होंने विजय को आम लोगों के बीच लोकप्रियता का हवाला दिया है और कहा, "टीवीके एक बड़ी ताकत है और यह चौंकाने वाले नतीजे दे सकती हैं। कई एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि विजय की पार्टी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में काफी सीटें अपने नाम हासिल करेंगी और शायद ही किंगमेकर बन सकते हैं। Axis My India के अनुमान के अनुसार, यह नई पार्टी 234 में से 98-120 सीटें जीतकर डीएमके को चौंका सकती है।
तमिलनाडु में विजय की जबरदस्त लोकप्रियता का मिला फायदा
इस बीच, वाइको ने यह भी भविष्यवाणी की कि द्रविड़ आंदोलन तमिलनाडु की राजनीति में एक स्थायी शक्ति बना रहेगा। तमिलनाडु और भारत के अन्य जगहों में विजय के फैंस बड़ी संख्या में जमात है। उन्होंने अपने अभिनय करियर और लोकप्रियता के शिखर पर रहते हुए राजनीति में कदम रखा है। युवाओं और महिलाओं में उनके लिए जबरदस्त लोकप्रियता है।
लेकिन तमिलनाडु का सीएम बनने की दौड़ में शिवाजी गणेशन, विजयकांत और कमल हासन समेत कई अभिनेताओं ने अपनी किस्तम को अजमाया है, वे सभी असफल रहे है। इतना ही नहीं, सुपरस्टार रजनीकांत ने भी राजनीति से किनारा कर लिया है।
कितनी सीटों पर टीवीके ने लड़ा चुनाव
आपको बताते चलें कि टीवीके ने राज्य के सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ा है। गौरतलब है कि पार्टी ने अपने प्रचार का केंद्र युवाओं पर केंद्रित किया, वैसे ही वादे किए हैं। जिनमें छात्रों का वजीफा, बिना किसी गारंटी के स्टार्टअप लोन और नशामुक्त राज्य बनाने का वादा किया है।



