'कानून राज' का बड़ा संदेश, CM Samrat Choudhary की चेतावनी- Bihar में अवैध निर्माण बख्शे नहीं जाएंगे

बिहार में योगी मॉडल की तर्ज पर अब सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भू-माफियाओं को बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने अधिकारियों को भी फाइलें लंबित रखने पर सख्त एक्शन का अल्टीमेटम दिया है।
बिहार सरकार भी अब योगी मॉडल की तर्ज पर सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है राज्य के भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम दे दिया है। रविवार को तारापुर पहुंचे सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में अब सिर्फ कानून राज चलेगा। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ 'बुलडोजर' कार्रवाई होगी।
फाइल लटकाई तो अधिकारी पर होगा एक्शन
सीएम सम्राट चौधरी ने आधिकारियों को संख्त संकेत देते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ब्लॉक और अचल स्तर तक मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि कोई पदाधिकारी 1 महीने से अधिक किसी फाइल को लंबित रखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिस अधिकारी ने फाइल लटकाई वो बख्शा नहीं जाएगा।
सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं: CM
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में 125 यूनिट तक बिजली फ्री है। क्योंकि सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि हर घर तक एक किलोवाट सोलर बिजली पहुंचाने की योजना की जानकारी देते हुए कि भविष्य में लोगों को बिजली के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।



