Bihar Township Project: 11 जिलों में जमीन का मिलेगा 4 गुना मुआवजा, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

बिहार में 11 टाउनशिप परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमीन का चार गुना तक मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, सरकार ने पटना और सोनपुर समेत 11 जिलों में मास्टर प्लान बनने तक जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने टाउनशिप परियोजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि टाउनशिप परियोजना को लेकर कुछ लोगों के मन में जमीन हथियाने के लेकर चिंता है। कई परिवारों में को यह डर सता रहा है कि अगर जमीन चली गई तो बेटियों की शादी और अन्य पारिवारिक जरुरतें कैसे होंगी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि मैं इन परिवारकों को भरोसा दिलाता हूं कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को शादी, आपदा या अन्य जरुरी कारणों से आर्थिक मदद मिलेगी। यह जिलाधिकारी के समक्ष आवेदन दे सकते हैं। जांच पूरी होने के बाद सरकार ऐसे परिवारों को उनकी जमीन का चार गुना तक मुआवजा उपलब्ध कराएगी।
सोनपुर को लेकर बड़ी घोषणा
सीएम ने सोनपुर के विकास से संबंधित कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले इस क्षेत्र को गोद लेने की घोषणा की गई थी और अब यहां एयरपोर्ट तथा टाउनशिप का निर्माण किया जा रहा है। आपको बता दें कि, बाबा हरिहरनाथ के नाम पर टाउनशिप डेवलप होगा। पटना मरीन ड्राइव के तर्ज पर छपरा में गंगा-अंबिका पथ का निर्माण होगा।
इन 11 जिलों में जमीन की खरीद बिक्री पर रोक
आपको बता दें कि, बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य में नियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बिहार शहरी आयोजना एवं विकास अधिनियम के तहत पटना, सोनपुर, गया, पूर्णिया सहित 11 जिलों के चिह्नित टाउनशिप क्षेत्रों में मास्टर प्लान अधिसूचित किए जाने तक सभी प्रकार के भूमि क्रय-विक्रय, हस्तांतरण और भवन निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है।



