Bihar MLC Election Result 2026: दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज ने चौंकाया, पटना स्नातक से अनंत सिंह को झटका

दिव्यांशी भदौरिया     Oct 27, 2026
शेयर करें:   
Bihar MLC Election Result 2026: दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज ने चौंकाया, पटना स्नातक से अनंत सिंह को झटका

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना के रुझान सामने आ रहे हैं। पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज सिंह, तिरहुत शिक्षक क्षेत्र से भाजपा के नरेंद्र सिंह और दरभंगा से जनसुराज प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इस बीच बांकीपुर मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे की खबर भी सामने आई है।

आज यानी 27 अक्तूबर 2026 को बिहार में MLC Election 2026 का रिजल्ट आ चुका है। वहीं, बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 150 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। पटना स्नातक सीट से नीरज सिंह और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्रे सिंह आगे चल रहे हैं।

वैसे इस रिजल्ट से मोकामा विधायक अनंत सिंह की प्रतिष्ठा भी जुड़ी है, क्योंकि पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह का विरोध करने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। क्योंकि उन्होंने जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था।

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज आगे

आपको बताते चलें कि, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस  के डॉ. मदन मोहन झा दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

एसपी रे (जेसएसपी) - 2193

मदन मोहन झा (कांग्रेस)- 1872

राम देव राय- 1187

घनश्याम राय - 654

बांकीपुर में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा

इस बीच, पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों से पहले, बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर जन सुराज के कार्यकर्ताओं और सरकारी कर्मचारियों के बीच हंगामा हो गया। समर्थक कर्मचारी के द्वारा फाइल के बंडल ले जाने का विरोध कर रहे थे।

तिरहुत सीट पर बड़ा उलटफेर, जनसुराज प्रत्याशी रेस से बाहर

वहीं, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन में उलटफेर। वर्तमान एमएलसी सीपीआई समर्थित उम्मीदवार हारे। अब बीजेपी समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा में टक्कर।

डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा : 2298
भूषण कुमार झा, निर्दलीय : 2015
डॉ. संजय कुमार सिंह, सीपीआई : 1952

पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह आगे

इस समय पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह तीसरे नंबर पर हैं। मोकामा विधायक अनंत सिंह अनुज सिंह का समर्थन कर रहे थे। पटना स्नातक चुनाव में बिक्रम पालीगंज से काउंटिंग शुरु हुई है।

JDU नीरज कुमार - 2708
RJD दिलीप पटेल - 1811
जनसुराज अनुज सिंह - 671