Bihar Cabinet का नया फॉर्मूला तैयार, Samrat Choudhary की टीम में JDU-BJP से कौन बनेगा मंत्री?

दिव्यांशी भदौरिया     Apr 15, 2026
शेयर करें:   
Bihar Cabinet का नया फॉर्मूला तैयार, Samrat Choudhary की टीम में JDU-BJP से कौन बनेगा मंत्री?

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही नई सरकार का गठन हो गया है, जिसमें जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम बने हैं। अब सबकी निगाहें मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हैं, जहां बीजेपी और जेडीयू के कई संभावित चेहरों को जगह मिलने की अटकलें तेज हो गई हैं।

बिहार में नए सीएम सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण हो गया है। इसके साथ ही आधी सरकार ने शपथ ले लिया है। आधी से मतलब है कि सम्राट चौधरी के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ली है। अब बिहार में डिप्टी सीएम के रुप में विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव रहेंगे।


डिप्टी सीएम नंबर 1 और 2 का फॉर्मूला को समझें


जेडीयू ने डिप्टी सीएम 1 और 2 का फॉर्मूला भी बीजेपी की तरह ही नई सरकार में लागू किया है। अब उपमुख्यमंत्री की ड्राइविंग सीट पर डिप्टी सीएम नंबर 1 विजय कुमार चौधरी आ गए हैं और विजय कुमार सिन्हा की तरह उनका साथ बिजेंद्र प्रसाद यादव देंगे। एक तरह से बिहार में नीतीश कुमार ने JDU के वारिस भी लगभग तय किए है। 

माना जा रहा है कि निशांत को पूरी तरह से राजनीति में आने के बाद उनके लिए इनमें से एक को जगह खाली करनी पड़ेगी। अब आपको बताते हैं सम्राट चौधरी की कैबिनेट में संभावित मंत्री कौन-कौन बन सकते हैं।


समझे पुरानी सरकार का फॉर्मूला


2025 में बनी सरकार में बीजेपी मंत्रियों के मामले सबसे आगे थे। भाजपा कोटे से 2025 की नवंबर में 14 मंत्री बनाए गए थे। वहीं, जेडीयू ने अपनी ओर से 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। जबकि लोजपा रामविलास के कोटे से दो मंत्री बनाए गए थे। इसके अलावा, जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM से 1-1 मंत्री बनाए गए थे। अब कयास लगाए जा रहे है कि इस बार भी यही सैम फॉर्मूला रहेगा, लेकिन जदयू के मंत्रियों की लिस्ट बढ़ेगी।


सम्राट कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की लिस्ट


BJP

विजय कुमार सिन्हा

मंगल पांडेय

दिलीप कुमार जायसवाल

श्रेयसी सिंह

रामकृपाल यादव

संजय सिंह टाइगर

अरुण शंकर प्रसाद

सुरेंद्र मेहता

लखेंद्र पासवान

रमा निषाद

प्रमोद कुमार


JDU


श्रवण कुमार

अशोक चौधरी

लेसी सिंह

मदन सहनी

सुनील कुमार

जमा खान


LJP


संजय कुमार

संजय कुमार सिंह


HAM


संतोष सुमन

 

RLM


दीपक प्रकाश