Bihar Politics: Nitish की Rajya Sabha में 'Entry', अब BJP के पहले CM की तैयारी शुरू!

बिहार में राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा में एनडीए की मजबूत पकड़ के बाद अब बीजेपी अपने पहले मुख्यमंत्री को लेकर रणनीति बना रही है। इस योजना के तहत सीएम नीतीश कुमार को दिल्ली भेजकर, बिहार की कमान बीजेपी के किसी नेता को सौंपी जा सकती है, जिसमें सम्राट चौधरी का नाम प्रमुख है।
इस सोमवार को बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुआ। वैसे चार सीटे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तय थी। एक पर जिच था। वह भी एनडीए की झोली में आ गई है। इसके साथ ही एनडीए के बैनर तले भारतीय जनता पार्टी बिहार में नया अध्याय लिखने की तैयारी में है। इस बार बिहार में इतिहास बदलने की तैयारी जोरों पर है। शायद ही अक्षय तृतीया पर वह नया अध्याय शुरु होता है। क्योंकि अभी खरमास चल रहा है और भाजपा इसमें नया कुछ नहीं करती है।
एनडीए के लिए बिहार एक मजबूत राज्य
लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार में एनडीए ने 40 में से 30 सीटें जीत ली थीं। इसके बाद, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने राज्य की 243 सीटों में से 202 अपने नाम कर लिया। 16 मार्च 2026 को जब राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव हुआ तो सभी पर जीत हो गई। वर्तमान में बिहार से राज्यसभा की 16 सीटों में से 12 एनडीए के पास हैं।
भाजपा हर जगह सहयोगी दलों में बड़े भाई की तरह है
बात करें बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव तक एनडीए के अंदर 'बड़ा भाई-छोटा भाई' की बात होती थी। बिहार में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा भाई का मुकाम हासिल था। हालांकि, 2020 के चुनाव में सबकुछ बदल गया। चिराग पासवान की बागवत ने जदयू को एक बार जो छोटा किया तो फिर वापसी नहीं हो सकी। जिसके बाद बड़ा भाई-छोटा भाई' वाला सवाल भी नहीं आता। लोकसभा चुनाव 2024 में जदयू-भाजपा को 12-12 सींटे मिलीं और बराबरी की बात हुई, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने जदयू को पीछे छोड़ दिया। भाजपा के 89 और जदयू के 85 विधायक बने। वहीं, राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व देखें तो बीजेपी के सात और जदयू के चार सांसद हैं।
बिहार में पहली बार अपना मुख्यमंत्री
इस बार बिहार में भाजपा अपना मु्ख्यमंत्री लाने की तैयारी में है। इसी तैयारी के चलते सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए राजी कराया गया है। वह दिल्ली चले जाएंगे और बिहार में भाजपा का पहली बार सीएम फेस होगा। अब चेहरा कौन होगा, इस पर संशय बना हुआ है। गौरतलब है कि जब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे दें। मौजूदा उप मुख्यमंत्रियों में सम्राट चौधरी का नाम आगे चल रहा है। इसके अलावा, करीब 10 नेताओं का नाम भी काफी चल रहा है।



