बंगाल के महासंग्राम में PM Modi का आह्वान, बोले- रिकॉर्ड तोड़ Voting से लोकतंत्र को दें ताकत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से आग्रह किया कि वे देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करें।
पश्चिम बंगाल की राजनीति कई महीनों से घमासान चल रहा है और आज यह एक अहम मोड़ पर आ चुका है। चुनावी पार्टियों के तीखे हमले और रणनीतियों से बंगाल में काफी शोर रहा है। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के साथ लोकतंत्र का असली मुकाबला शुरु हो गया है, हर वोट से सत्ता की तस्वीर बदल जाएगी।
दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच पीएम मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड तोड मतदान की अपील की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आज दूसरे चरण का मतदान लोकतंत्र के लिए काफी मुख्य रहने वाला है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे रिकॉर्ड संख्या में वोट डालकर लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।
युवाओं और महिलाओं से खास अपील
अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की महिलाओं और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी है लोकतंत्र को ज्यादा जीवंत और प्रभावशाली बनाएं, इसके लिए उनका मतदान करना काफी जरुरी है। पीएम मोदी ने अन्य पोस्ट में कहा है कि एक जागरुक नागरिक के तौर पर यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक मतदान करें।
पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि इससे लोकतंत्र मजबूत होगा, इसके साथ ही देश के विकास और पुनर्निर्माण में भी लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक मतदान से एक मजबूत और समृद्ध भारत की नींव और मजबूत होगी।
बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग
आज बुधवार यानी 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल की जनता मतदान करके 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला लेगी। अगर टीएमसी जीती तो चौथी बार सत्ता में वापसी करेंगी। अगर भाजपा जीती तो पहली बार बंगाल में कमल खिलेगा।



