Ganga Expressway Inauguration: PM Modi की सौगात, अब Meerut से Prayagraj की दूरी 6 घंटे में होगी पूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में यूपी के सबसे लंबे, 594 किलोमीटर के गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, जिससे अब मेरठ से प्रयागराज की यात्रा 10-12 घंटे की बजाय केवल 6 घंटे में पूरी होगी। इस परियोजना से मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
आज यानी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्धघटन किया है। अब यात्री 6 घंटे में मेरठ से प्रयागराज तक इस लंबे एक्सप्रेस-वे पर ट्रेवल कर सकते हैं। यह एक्सप्रेस-वे लगभग 594 किलोमीटर का है। पहले इसमें आपको 10-12 घंटे का समय लगता था। इस एक्सप्रेस की शुरु होने से दिल्ली आने वाले यात्रियों को भी मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आना आसान हो गया।
मेरठ से प्रयागराज की यात्रा मात्र 6 घंटे में
गंगा एक्सप्रेसवे पर मेरठ से लेकर प्रयागराज तक की यात्रा को 6 घंटे में पूरा कर पाएंगे। स्मूथ यात्रा के लिए एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। आपको बता दें कि, एक्सप्रेसवे पर आखिरी टोल प्लाजा प्रयागराज के सोरांव तहसील के जूड़ापुर दांदू गांव के पास बनाया गया है। खास बात है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रयागराज के टोल प्लाजा से लेकर मेरठ के बिजौली गांव में बने टोल प्लाजा के बीच हर एक किलोमीटर की दूरी पर हाई क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
पीएम मोदी ने कहा 4 मई को बंगाल में कमल खिलेगा
हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्धाटन के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। एक तरह यूपी को सबसे लंबा एक्सप्रेसवे मिला रहा है, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण का मतदान जारी है। 4 मई को पांचों राज्यों के चुनावी परिणाम में भाजपा को बहुमत मिलेगा।
गुजरात में 85 फीसदी सीटें भाजपा ने जीतीं- पीएम मोदी
उद्धाटन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल ही गुजरात नगर निगम, नगर परिषद, जिला पंचायत, नगर पंचायत और तहसील चुनाव के नतीजे आए हैं। चुनावी रिजल्ट में भाजपा ने 80 से 85 फीसदी नगर पालिकाओं और पंचायतों में जीत हासिल की है।



