Andhra Assembly Election: बीजेपी ने पवन कल्याण पर जताया भरोसा, जनसेना के साथ मिलकर गठबंधन की बनाएगी सरकार

अनन्या मिश्रा     Jul 15, 2023
शेयर करें:   
Andhra Assembly Election: बीजेपी ने पवन कल्याण पर जताया भरोसा, जनसेना के साथ मिलकर गठबंधन की बनाएगी सरकार

आंध्र प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना रुख साफ कर दिया गया है। बीजेपी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि बीजेपी पवन कल्याण की जन सेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

आंध्र प्रदेश में भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले चुनावों में किस राजनीतिक चेहरे के अपना साथी बनाना है। बता दें कि आंध्र प्रदेश में महत्व रखने वाली साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की जनसेना पर भाजपा ने भरोसा जताया है। राज्य भाजपा मामलों के केंद्रीय उप प्रभारी सुनील देवधर ने इस बात की जानकारी साझा की है। सुनील देवधर ने बताया कि चंद्रबाबू नायडू के बाद राज्य की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ जगनमोहन रेड्डी पर विश्वास जताया था। 


लेकिन जगनमोहन रेड्डी की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। यही कारण है कि भाजपा आने वाले चुनावों में दोनों में से किसी पर भरोसा नहीं जता पाई। बीजेपी ने पवन कल्याण के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है। सुनील देवधर मे मामले पर आगे जानकारी देते हुए बताया कि पवन कल्याण की जन सेना के साथ भाजपा गठबंधन कर आंध्र प्रदेश में अगली सरकार बनाएगी। 


देवधर ने बताया कि जनता टीडीपी या वाईएसआरसीपी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। क्योंकि टीडीपी और वाईएसआरसीपी दोनों ने ही जनता को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने सत्ता पाने के लिए एनटीआर की पीठ में छूरा घोंपने का काम किया था। जिसके बाद नाराज लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं अगली बार वाईएस जगनमोहन रेड्डी को इस उम्मीद के साथ चुना गया था कि वह प्रदेश का विकास करेंगे। लेकिन प्रदेश की स्थितियां बद से बदतर होती चली गईं।