पूर्व CM Parkash Singh Badal के चचेरे भाई Major Bhupinder Singh बेटे समेत BJP में शामिल

दिव्यांशी भदौरिया     Sep 15, 2026
शेयर करें:   
पूर्व CM Parkash Singh Badal के चचेरे भाई Major Bhupinder Singh बेटे समेत BJP में शामिल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई रिटायर्ड मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों अपने बेटे के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। सीएम सैनी ने कहा कि उनके आने से पंजाब को फिर से मजबूत और विकसित बनाने के बीजेपी के संकल्प को नई ताकत मिलेगी।

पंजाब में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर राज्य में सियासी हलचल मची रहती है। अब खबर आ रही है कि पंजाब में कई बार मुख्यमंत्री रहे SAD संस्थापक प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

सेना से रिटायर्ड मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों का हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वागत किया है। इस खास मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी ने रोचक टिप्पणी की है। सैनी कहा है कि आज मेरे लिए भी खुशी का दिन है। कल जब मैं कुछ कार्यक्रमों में शामिल हुआ, तो रिपोर्टर मुझसे पूछ रहे थे, क्या बादल बरसेंगे या नहीं? वे यह सवाल पूछ रहे थे और आज देखिए, बीजेपी के साथ।

इस दौरान पूरे पंजाब में बादल जोरदार तरीके से बरसेंगे। हम सब मिलकर पंजाब को आगे ले जाने का काम करेंगे। वहीं, भूपिंदर सिंह के बेटे भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

पंजाब में बादल सरनेम है बड़ा

नयाब सैनी ने सेना के रिटायर्ड अधिकारी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इस कदम से पंजाब की आर्थिक और बुनियादी ढांचे से संबंधित अहमियत को फिर से हासिल करने के बीजेपी के मिशन को काफी मजबूती मिलेगी। सैनी ने यह भी कहा है कि मैं मेजर भूपिंदर सिंह जी बादल का आभार व्यक्त करता हूं और उनका स्वागत करता हूं, जो प्रकाश सिंह बादल के चचरे भाई है। 
उन्होंने पंजाब को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। पंजाब जो कभी हमारा नंबर वन राज्य हुआ करता था। उसे फिर से नंबर वन राज्य बनाने के लिए मेजर भूपिंदर सिंह जी बादल ने तय किया है कि हमें भारतीय जनता पार्टी को मज़बूत करना होगा। इस इलाके के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सीएम सैनी ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी मजबूत होगी, तो पंजाब भी तेजी से आगे बढ़ेगा और एक विकसित पंजाब बनेगा।

प्रकाश सिंह बादल 5 बार रहे सीएम

आपको बताते चलें कि, शिरामणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पहली बार वह 1970 और फिर आखिरी बार 2012 में मुख्यमंत्री बने और 2017 तक सीएम रहे। यह पंजाब के सबसे अधिक समय तक रहने वाले नेता बनें।