Mayawati के भतीजे Anand को RPI में आने का ऑफर, Union Minister Ramdas Athawale ने दिया न्योता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सहयोगी आरपीआई ने 25 सीटों की मांग की है और बात न बनने पर अकेले चुनाव लड़ने की चेतावनी दी है। वहीं पार्टी प्रमुख रामदास आठवले ने राहुल गांधी और मायावती पर निशाना साधते हुए बसपा से निकाले गए उनके भतीजे आनंद को आरपीआई में शामिल करने की बात कही।
अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले यूपी में सियासी हलचल मची हुई है। भाजपा की सहयोगी दलों ने इस वक्त तेवर दिखाने शुरु कर दिए है। आरपीआई भाजपा से विधानसभा की 25 सींटे मांगेगी। यह खुलासा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने किया है। मुरादाबाद में उन्होंने चेताया कि यदि इतनी सीटों पर बात नहीं बनी तो पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी छोटी है, लेकिन 19 नवंबर को लखनऊ में रैली कर शक्ति प्रदर्शित करेगी। वह पंचायत भवन में आयोजित संविधान सम्मान रैली में शामिल होने आए थे। रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।
यह आरोप भी लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केवल जनता को भड़काने का कार्य कर रहे हैं। वे संसद में हंगामा करते हैं। कांग्रेस ने मुझे शिरडी लोकसभा से हराया था। सरकारी आवास से सामान बाहर फेकवा दिया था। हालांकि, उन्हें 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर उनका साथ मिला। प्रधानमंत्री ने उन्हें तीसरी बार मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।
मायावती के भतीजे आनंद को लेने के लिए पार्टी तैयार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मायावती ने भतीजे आनंद को भी पार्टी से निकाल दिया। वह अच्छा काम कर रहे थे। आरपीआई आनंद को अपने साथ लेने के लिए तैयार है। आरोप लगाया कि बसपा ने आरपीआई के चुनाव चिह्न हाथी का अतिक्रमण किया है।



