CM Oath Ceremony: ओडिशा में पहली बार बनेगी BJP सरकार, CM के नाम पर अभी भी बना है सस्पेंस

अनन्या मिश्रा     Jun 11, 2024
शेयर करें:   
CM Oath Ceremony: ओडिशा में पहली बार बनेगी BJP सरकार, CM के नाम पर अभी भी बना है सस्पेंस

भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटों पर जीत कर बहुमत हासिल की है।

भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटों पर जीत कर बहुमत हासिल की है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी तक अपने नेता का चयन नहीं किया गया है कि कौन नेता राज्य की बागडोर को अपने हाथ में लेगा। ओडिशा के वरिष्ठ सांसद धर्मेंद्र प्रधान को केंद्र सरकार में मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। जिसके बाद उनको राज्य के सीएम बनाने की संभावना कम दिख रही है। नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।


बता दें कि हाल ही में एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि भाजपा का नेतृत्व लोगों को चकित कर देता है। जैसे पार्टी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किया था। इन राज्यों में सीएम पद के लिए उन नामों का ऐलान किया गया था, जिनके बारे में राजनीतिक विशेषज्ञों ने भी अनुमान नहीं लगाया था। 12 जून को शपथग्रहण समारोह से पहले पार्टी ने राज्य की राजधानी में प्रधानमंत्री मोदी का एक रोड शो आयोजित करने का प्रस्ताव किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि ओडिशा इकाई के प्रमुख मनमोहन सामल व्यक्तिगत तौर पर पूर्व सीएम पटनायक को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित करेंगे।


ओडिशा राज्य को बीजू जनता दल का गढ़ माना जाता है। राज्य में 24 साल से बीजेडी की सरकार रही है और नवीन पटनायक ने राज्य की सत्ता कों संभाला है। पटनायक के अनुसार, जब उन्होंने की ओडिशा की बागडोर को संभाला था, तब यहां की 70 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे थी। उन्होंने अपने 24 साल के कार्यकाल में इसको घटाकर 10 फीसदी पर ला दिया है। सीएम पटनायक ने कहा कि कृषि, सिंचाई क्षेत्रों तथा महिला सशक्तिकरण में उनके प्रयासों से यग उपलब्धि हासिल हुई है।