Rajasthan Panchayat Chunav: Congress ने 23 जिला परिषदों में हासिल किया बहुमत, BJP 5 पर सिमटी

दिव्यांशी भदौरिया     Nov 21, 2026
शेयर करें:   
Rajasthan Panchayat Chunav: Congress ने 23 जिला परिषदों में हासिल किया बहुमत, BJP 5 पर सिमटी

रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों स्तरों पर भाजपा से अधिक मत हासिल किए। पार्टी ने 23 जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया, जबकि भाजपा को पांच में बहुमत मिला। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों, आरएलपी और बीएपी ने भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई।

राजस्थान में पंचायत चुनाव में कांग्रेस का इस बार बोलबाला रहा है। कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों स्तरों पर भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी से 13.96 लाख और पंचायत समिति सदस्य चुनाव में 13.30 लाख ज्यादा वोट मिले हैं।

वोट प्रतिशत के नजरिए से दोनों स्तरों पर कांग्रेस भाजपा से आगे रही है। सबसे जरुरी बात तो यह है कि पिछले पंचायत चुनाव में जिला परिषदों में बीजेपी ने कांग्रेस से कम वोट प्रतिशत के बावजूद ज्यादा सीटें और अधिक परिषदों में बहुमत हासिल किया था।

हालांकि, इस बार तस्वीरें काफी बदल चुकी है। कांग्रेस ने जिला परिषदों में 23 जगह स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, बल्कि भाजपा को पांच जगह बहुमत मिली है।

दरअसल, इस बार जिला परिषद के 1275 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस को 1,07,54,243 वोट (43.40%) मिले, जबकि भाजपा को 93,58,526 वोट (37.77%) मिले। दोनों के बीच 13,95,717 वोट यानी के लगभग 14 लाख वोट और  5.63 प्रतिशत अंकों का अंतर रहा।

पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को 97,07,229 वोट (39.15%) और भाजपा को 83,76,656 वोट (33.78%) मिले। वहीं, कांग्रेस की बढ़त 13,30,573 वोट और 5.37 प्रतिशत अंक पर रही है।

निर्दलीयों ने पंचायत समिति चुनाव में बढ़ाई ताकत

इस बार पंचायत समिति चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी काफी महत्वपूर्ण रहा है। उन्हें 33,97,936 वोट यानी 13.7 प्रतिशत मत मिले। वहीं, तीसरे स्थान पर रहे। जिला परिषद चुनाव में निर्दलीयों को 10,49, 731 वोट (4.24%) मिले थे।

दोनों चुनावों के वोट शेयर की तुलना में पंचायत समिति स्तर पर निर्दलीयों का हिस्सा करीब 9.5 प्रतिशत अंक अधिक रहा। इससे पता चल रहा है कि पंचायत समिति स्तर पर स्थानीय उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में मतदाताओं का समर्थन हासिल किया।

आरएलपी और बीएपी ने भी दर्ज कराई मौजूदगी

राजस्थान में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) जिला परिषद चुनाव में 16,45,301 वोट (6.64%) के साथ तीसरे स्थान पर रही। पंचायत समिति चुनाव में उसे 16,81,316 वोट (6.78%) मिले। वहीं, नागौर में आरएलपी ने जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों स्तरों पर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज की है।

दूसरी तरफ भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) को जिला परिषद चुनाव में  8,56,186 वोट (3.46%) और पंचायत समिति चुनाव में  8,20,546 वोट (3.31%) मिले। इतना ही नहीं, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सलूंबर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पार्टी ने कांग्रेस और बीजेपी के मुकाबले अपनी अलग राजनीतिक ताकत दिखाई।

ग्रामीण राजनीति में बदली चुनावी तस्वीर

दरअसल, पिछले पंचायत चुनाव में जिला परिषदों में बीजेपी ने सीटों और बहुमत के मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ा था, बल्कि पंचायत समितियों में कांग्रेस आगे रही थी। इस बार जिल परिषदों में कांग्रेस ने अपनी स्थिति में काफी सुधार किया है।

वोट प्रतिशत के आंकड़े से पता चलता है कि जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर पिछली बार के 42.59 प्रतिशत से बढ़कर 43.40 प्रतिशत हुआ, बल्कि भाजपा का भाजपा का 42.42 प्रतिशत से घटकर 37.77 प्रतिशत रह चुका है। पंचायच समितियों में कांग्रेस का वोट शेयर 39.54 से मामूली घटकर 39.15 प्रतिशत हुआ, लेकिन भाजपा का वोट शेयर 38.06 से घटकर 33.78 प्रतिशत रह चुका है।