Rajasthan Panchayat Election: Congress ने जीतीं 869 सीटें, 536 पर सिमटी BJP

दिव्यांशी भदौरिया     Nov 20, 2026
शेयर करें:   
Rajasthan Panchayat Election: Congress ने जीतीं 869 सीटें, 536 पर सिमटी BJP

राजस्थान में पंचायत समिति चुनाव के घोषित 1,747 परिणामों में कांग्रेस 869 सीटें जीतकर शीर्ष पर रही, जबकि भाजपा 536 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने 154 और आरएलपी ने 129 सीटें हासिल कीं। कांग्रेस ने जयपुर और जोधपुर में बढ़त बनाई, वहीं झालावाड़ में दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला रहा।

आज राजस्थान में पंचायत चुनाव के मतगणना जारी है। पंचायत समिति सदस्य चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक उपलब्ध आंकड़ो के मुताबिक, 35 जिलों की 182 पंचायत समितियों की 1747 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके है।

इनमें कांग्रेस ने 869 सीटें जीतकर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि भाजपा 536 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। दोनों ही मुख्य दलों के बीच जीत का अंतर 333 सीटों का है। घोषित नतीजों में कांग्रेस को करीब 50 फीसदी सीटें मिली है, जबकि भाजपा का आंकड़ा करीब 31 फीसदी है।

वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, 154 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 129 सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज की है। भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) को 25, माकपा को 18, बसपा को 15 और आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिली है।

जोधपुर और जयपुर में कांग्रेस का दबदबा

बता दें कि, इन नतीजों में जोधपुर और जयपुर में कांग्रेस ने बीजेपी के मुकाबले बड़ी बढ़त बनाई है। जोधपुर की 243 सीटों में कांग्रेस ने 128 सीटें जीती है। यहां आरएलपी 53 और भाजपा 52 सीटों के साथ मुकाबले में रही। निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 सीटें मिली है।

वहीं, जयपुर जिले की 195 सीटों पर कांग्रेस ने 109 पर जीत दर्ज की है, बल्कि भाजपा को 47 सीट और आरएलपी को 31 सीटें मिली है। निर्दलीय उम्मीदवारों को 8 सीटें। सीकर में 144 सीटों में से 74 सीटें कांग्रेस ने जीती है और भाजपा ने 52 सीटें जीतीं। दौसा की 125 सीटों में भी कांग्रेस 59 सीटों के साथ आगे रही, बल्कि भाजपा को 37 सीटें मिली और निर्दलीय उम्मीदवारों को 26 सीटें मिली।

उदयपुर की बात करें, तो 129 सीटों में भाजपा 62 सीटें मिली और कांग्रेस को 54 सीटें जीती हैं। वहीं, बीएपी को 7 सीटें और निर्दलीय को 6 सीटें मिलीं।

झालावाड़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह जिले झालावाड़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली। यहां 100 सीटों में बीजेपी ने 50 और कांग्रेस ने 49 सीटें जीतीं। 1 सीट आम आदमी पार्टी ने जीती।

दलवार स्थिति: घोषित 1,747 सीटें

पार्टी
 
जीती सीटें
  
कांग्रेस869
भाजपा536
निर्दलीय154
आरएलपी129
बीएपी25
माकपा18
बसपा15
आम आदमी पार्टी1
कुल1,747