Gujarat GDP: पिछले 27 सालों से सत्ता में है भाजपा, जानिए गुजरात ने कितना किया विकास

LSChunav     Dec 13, 2023
शेयर करें:   
Gujarat GDP: पिछले 27 सालों से सत्ता में है भाजपा, जानिए गुजरात ने कितना किया विकास

गुजरात में पिछले 27 सालों से यानी की साल 1995 से भाजपा सत्ता में हैं। आपको बता दें कि गुजरात में देश की 5 फीसदी से भी कम आबादी है। लेकिन भारत की जीडीपी में गुजरात की हिस्सेदारी 9 फीसदी से भी अधिक है।

गुजरात में पिछले 27 सालों से यानी की साल 1995 से भाजपा सत्ता में हैं। साल 2001 में नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम बने थे। वहीं साल 2014 तक देश के प्रधानमंत्री बनने तक वह गुजरात में सत्ता में बने रहे। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद आनंदीबेन पटेल, विजय रूपाणी और अब भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में इन 21 सालों में न सिर्फ गुजरात बल्कि देश की राजधानी में 'गुजरात मॉडल' सबसे ज्यादा फेमस शब्द रहा है। 


ऐसे में यह गुजरात मॉडल क्या है, इसको लेकर पूरा देश दो खेमे में बट गया है। जहां एक खेमा गुजरात मॉडल के पक्ष में है, तो वहीं दूसरा खेमा इस पर लगातार सवाल खड़ा करता रहा है। ऐसे में आज हम आपके साथ पिछले पांच साल के आंकड़ों को आपके सामने रखने जा रहे हैं कि गुजरात की अर्थव्यवस्था कैसी है।


गुजरात की अर्थव्यवस्था

आपको बता दें कि गुजरात में देश की 5 फीसदी से भी कम आबादी है। लेकिन भारत की जीडीपी में गुजरात की हिस्सेदारी 9 फीसदी से भी अधिक है। साल 2016-17 में राज्य की जीडीपी 12 लाख करोड़ से भी कम थी। वहीं साल 2021-22 में यह जीडीपी बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपए के आसपास हो गई थी। इसके साथ ही साल 2022-23 में गुजरात की जीडीपी करीब 23 लाख करोड़ के आसपास होने का अनुमान है।


हांलाकि राज्य की जीडीपी बढ़ने के साथ ही आम जनता की कमाई भी बढ़ी है। जहां 2016-17 में प्रति व्यक्ति आय 1.56 लाख रुपए थी। तो वहीं 2020-21 में यह बढ़कर 2.14 लाख हो गई थी। हांलाकि इसके साथ ही सरकार की कमाई औऱ खर्चा भी बढ़ा है और साथ ही कर्ज भी। सीजीए की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2016-17 में राज्य सरकार पर ढाई करोड़ रुपए कर्ज था। जो साल 2020-21 में बढ़कर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए से ऊपर हो गया।