UP MLC Election: आगरा में कई दावेदारों को बड़ा झटका, BJP ने पुराने चेहरे पर फिर खेला दांव

दिव्यांशी भदौरिया     May 25, 2026
शेयर करें:   
UP MLC Election: आगरा में कई दावेदारों को बड़ा झटका, BJP ने पुराने चेहरे पर फिर खेला दांव

यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा ने आगरा स्नातक खंड से प्रत्याशी घोषित कर कई दावेदारों की उम्मीदें तोड़ दी हैं। पार्टी ने नए चेहरों को नजरअंदाज करते हुए अपने पुराने एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह पर एक बार फिर विश्वास जताया है।

दरअसल,  एमएलसी आगरा स्नातक खंड के चुनाव की तैयारियों के लेकर बड़ा झटका लगा है। रविवार को पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची ने दावेदारों की आस टूट चुकी है। जिसके बाद पार्टी ने पुराने चेहरे पर विश्वास जताया है। फिर से आगरा के  MLC में मानवेंद्र प्रताप सिंह  मौका दिया गया है। 


अंबरीश पाल सिंह कर रहे थे जन संपर्क, कई अन्य दावेदार भी थे सक्रिय


आपको बता दें कि, आगरा से स्नातक खंड से भाजपा की टिकट पाने के लिए प्रत्याशियों की लाइन लग गई। ये सभी शीर्ष नेतृत्व और टिकट पाने के जुगाड़ में चल रहे हैं। आपको बता दें कि, आरबीएस मैनेंजमेंट टेक्निकल कैंपस के पर्यवेक्षक अंबरीश पाल सिंह भी टिकट की लाइन में आगे चल रहे है। लेकिन बाद में भाजपा ने मानवेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया है।


रविवार को टिकट भाजपा ने जारी की


 जबसे रविवार को भाजपा ने टिकट सूची लिस्ट जारी की है, तो कई उम्मीदवारों के हाथों से मौका जा चुका है। अब सिर्फ शिक्षक  MLC के दावेदार एक्टिव है। बहुत जल्द शिक्षक  MLC के टिकट के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो सकती है। ऐसे में कई लोग भाजपा दिल्ली और लखनऊ के चक्कर लगा रहे हैं।


भाजपा की टिकट के लिए संपर्क में हैं कई


बता दें कि, शिक्षक  MLC के लिए वर्तमान में आकाश अग्रवाल ने पूर्व में निर्दलीय जीत हासिल की थी। इस बार भी वे इस टिकट की कतार में लगे हैं। फिलहाल पार्टी के फैसले पर सबकी निगाहें बनीं हुई है।