Karnataka Polls: कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए BJP गुजरात के सफल ब्राह्मस्त्र का करेगी इस्तेमाल

अनन्या मिश्रा     Apr 05, 2023
शेयर करें:   
Karnataka Polls: कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए BJP गुजरात के सफल ब्राह्मस्त्र का करेगी इस्तेमाल

कर्नाटक में फिर सरकार बनाने के लिए भाजपा गुजरात मॉडल को फॉलो करेगी। इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनावों में गुजरात के हिट स्लोगन गूंजेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के दो स्लोगल को अच्छा रिस्पांस मिला था।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बीजेपी गुजरात मॉडल से कमल खिलाने की कोशिश करेगी। दक्षिण के एकमात्र सत्ता वाले राज्य में भाजपा गुजरात में सफल स्लोगन का इस्तेमाल करेगी। बता दें कि कर्नाटक की सड़कों और पार्टी के प्रचार के दौरान भाजपा गुजरात वाले स्लोगन का इस्तेमाल करेगी। भाजपा सरकार ने गुजरात में डबल इंजन की सरकार, सपना साकार स्लोगन का इस्तेमाल किया था। जिसके कारण राज्य में पार्टी को सबसे बड़ी जीत मिली थी। ऐसे में अब कर्नाटक में भी भाजपा की कांटे की टक्कर होने वाली हैं। ऐसे में कर्नाटक में भी बीजेपी गुजरात के सफल ब्राह्मस्त्र का इस्तेमाल करेगी।  


पीएम मोदी ने चुनाव में दिया था स्लोगन

पीएम मोदी ने गुजरात चुनाव के दौरान अपनी पहली रैली में डबल इंजन की सरकार, सपना साकार का स्लोगन दिया था। जिसके बाद चुनावी कैंपेन में यह पार्टी का प्रमुख स्लोगन बन गया था। इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी रैलियों में डबल इंजन की सरकार के फायदे भी जनता को गिनाए थे। पीएम मोदी को कई सभाओं में यह भी कहते सुना व देखा गया कि नरेंद्र और भूपेंद्र की सरकार, तेज विकास। इसके साथ ही पार्टी ने अपने कैंपेन को विकास के कार्यों पर फोकस किया था। पार्टी ने भरोसा की भाजपा सरकार नारे का इस्तेमाल कर चुनावी प्रचार किया था। प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की अगुवाई में यह नारा गुजरात बीजेपी ने तय किया था। 


कर्नाटक में स्लोगन 

दक्षिण में अपने इकलौते राज्य को बचाने के लिए बीजेपी कड़ी मेहनत कर रही है। इसलिए वह न सिर्फ गुजरात के चुनावी मॉडल का इस्तेमाल करेगी, बल्कि गुजरात के कई नेता कर्नाटक में चुनावी मोर्चा संभालेंगे। गुजरात बीजेपी के पदाधिकारियों की 15 दिन की ड्यूटी कर्नाटक में लगाई जा रही है। इस दौरान गुजरात के कई नेता जनता के बीच भाजपा के भरोसे वाले मॉडल को पेश करेंगे। कर्नाटक के विकास कार्यों को भी पार्टी डबल इंजन सरकार, सपना साकार स्लोगन की थीम के तहत जनता के बीच शोकेस कर पाएगी।