Kota Mayor Election में BJP की जीत, 65 वोट पाकर Anusuiya Goswami बनीं नई महापौर

दिव्यांशी भदौरिया     Sep 25, 2026
शेयर करें:   
Kota Mayor Election में BJP की जीत, 65 वोट पाकर Anusuiya Goswami बनीं नई महापौर

राजस्थान के निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। कोटा नगर निगम में कांग्रेस के चार पार्षदों की क्रॉस वोटिंग के सहयोग से भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी 65 वोट हासिल कर महापौर निर्वाचित हुईं। वहीं, सुकेत नगर पालिका में भी भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

फिलहाल राजस्थान के प्रमुख नगर निगमों जयपुर, जोधपुर में महापौर पद के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। वहीं, कोटा में भाजपा की अनुसूईया गोस्वामी ने जीत दर्ज की है और मेयर पद अपने नाम किया। दूसरी तरफ, सुकेत नगर पालिका में भी भाजपा ने परचम लहराया है।

आइए आपको वोटिंग को लेकर तमाम जानकारी देने जा रहे हैं।

कोटा में अनुसुइया गोस्वामी बनीं नगर निगम की नई महापौर

असल में कोटा नगर निगम से बड़ा चुनावी परिणाम सामने आया है। भाजपा की प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी (वार्ड 98) शानदार जीत दर्ज करते हुए कोटा नगर निगम की नई महापौर निर्वाचित हो गई है। जब मतगणा हो गई तो निर्वाचन चुनाव अधिकारी की तरफ से परिणाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कोटा में भाजपा की जीत के बाद निकाय चुनावों में अपना दबदबा पूरी तरह से कायम रहा है। निगम परिसर में जश्न का माहौल है और बीजेपी कार्यकर्ता इस समय आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ो से जश्न मना रहे हैं।

कोटा में 4 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग

आपको बताते चले कि, कोटा में मतदान का जो परिणाम आया है, उसने कांग्रेस खेमे में हड़कंप मचाया है। 100 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 51 वोटों की आवश्यकता थी। वोटों के आंकड़ा को समझें।

वोटों का आंकड़ा

अनुसुइया गोस्वामी (भाजपा)- 65 मत (विजयी)
सुनीता सुमन (Congress)- 35 मत
भाजपा का मूल आंकड़ा- 57 पार्षद 
कांग्रेस का मूल आंकड़ा- 39 पार्षद

बीजेपी के पास अपने 57 पार्षद थे और 4 निर्दलीयों का समर्थन मिलाकर यह संख्या 61 तक पहुंच गई है। हालांकि, अनुसुइया गोस्वामी को मिले 65 वोट यह साफ दर्शाते हैं कि कांग्रेस  के 4 पार्षदों ने क्रॉस-वोटिंग कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। जिसके चलते 39 पार्षदों वाली कांग्रेस की प्रत्याशी सुनीता सुमन को सिर्फ 35 वोट ही मिल सके।

सुकेत भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा बनें नगर पालिका के अध्यक्ष

हाड़ौती की नवगठित सुकेत नगर पालिका से आज का पहला बड़ा चुनावी नतीजा आ गया है। भाजपा के तरफ से जितेंद्र चोपड़ा सुकेत नगर पालिका के पहले अध्यक्ष बन गए हैं। अति-रोमांचक और कड़ी टक्कर के बाद जितेंद्र चोपड़ा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाकर सुकेत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। जीतने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।