UP Election 2027: Meerut में बोले CM Yogi, व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश

यूपी चुनाव 2027 के मद्देनजर मेरठ में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयोजकों को संगठन की ताकत बताया। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर परिवारवाद व जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि भाजपा के लिए दल से बढ़कर देश है और राजनीति का उद्देश्य व्यक्तिगत हित के बजाय राष्ट्रसेवा होना चाहिए।
दरअसल, अगले साल 2027 में यूपी चुनाव के लिए मिशन- 2027 के मद्देनजर भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे के अनुसार, सोमवार को मेरठ में संगठनात्मक बैठकें हुई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बीच शक्ति केंद्र सम्मेलन के जरिए से कार्यकर्ताओं की शक्ति को जागृत करने और उसे पार्टी के लिए उपयोगी बनाने के लिए पहुंचे हैं।
शक्ति केंद्र संयोजकों को बताया संगठन की ताकत
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि नाम के अनुरूप ही शक्ति केंद्र का काम है। भाजपा की व्यवस्था में शक्ति केंद्र संयोजक के पास संगठन और चुनाव की पूरी ताकत निहित है। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद शक्ति केंद्र संयोजकों का स्वागत किया।
सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम योगी ने कहा कि देश की राजनीतिक में परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों के लिए सत्ता शोषण और परिवारवाद को बढ़ाने का माध्यम बन गई थी। उन्होंने कहा कि इसी सोच के चलते राजनीति में यह भाव पैदा हुआ कि सत्ता में आने का मतलब अपने हितों को साधना है।
'मुझे क्या' की जगह 'देश के लिए क्या कर रहा हूं'
आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति की दिशा बदलने का काम किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा की सोच है कि सवाल यह नहीं होना चाहिए कि मुझे क्या मिलेगा, बल्कि यह होना चाहिए कि मैं अपने देश के लिए क्या कर रहा हूं।
सीएम योगी ने यह भी कहा कि, व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का विचार है कि व्यक्ति का सब कुछ देश के लिए होना चाहिए।



