Ayodhya में गरजे CM Yogi, बोले- SP-Congress ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का 'पाप' किया

दिव्यांशी भदौरिया     Jul 10, 2026
शेयर करें:   
Ayodhya में गरजे CM Yogi, बोले- SP-Congress ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया

अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने 432 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी और कहा कि डबल इंजन सरकार ने वो कर दिखाया जो 500 साल में नहीं हुआ।

सीएम योगी आदित्यनाथ इस दौरान अयोध्या के दौरे पर हैं। इस बीच, बीकापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अयोध्या को 432 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस शुभ अवसर पर उन्होंने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

जनसभा संबोधित के दौरान सीएम योगी ने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या विकास से दूर रही। सपा और कांग्रेस की सरकारों ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया। क्या कभी दिल्ली की जामा मस्जिद में कोई हनुमान चालीसा पढ़ा गया है। सपा-कांग्रेस ने ये पाप किया है।

उन्होंने आगे कहा कि, अयोध्या आज विकास और समृद्धि के वैभव की तरफ बढ़ रहा है। यदि मंशा साफ हो तो विका अपने आप होता। आज अयोध्या में साफ नजर आ रहा है कि जब प्रभु श्रीराम की कृपा और हनुमान जी का आशीर्वाद हो, तो अयोध्या के सारे काम अपने आप ही होते हैं।


जो 500 साल में नहीं हुआ वो करके दिखाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज अयोध्या हवाईअड्डे के माध्यम से पूरे देश और दुनिया से जुड़ चुकी है। अयोध्या की पहचान बदल चुकी है। पहले सरयू का जल दूषित रहता था पर कोई सफाई नहीं होती थी क्योंकि सपा-कांग्रेस के लोग अयोध्या को बदनाम करते थे अब डबल इंजन की सरकार में अयोध्या का विकास हो रहा है। 


डबल इंजन की सरकारों ने बिना थके बिना रुके काम किया जिससे नगर की पहचान बदली। डबल इंजन की सरकारों ने अयोध्या में वो किया है जो कि 500 साल में नहीं हो सका। अब अयोध्या विकास और विरासत के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। 


दो नगर पंचायतों का नाम बदलने की घोषणाएं की

इस बीच, उन्होंने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम मां ज्वाला देवी नगर पंचायत तथा भरतकुंड-भदरसा नगर पंचायत का नाम भरत नगर भरतकुंड करने की घोषणा की है।