Dadra Nagar Haveli: देश के किसानों पर 21 लाख करोड़ का कर्ज, दादर नगर हवेली की स्थिति सबसे खराब

LSChunav     Jan 16, 2024
शेयर करें:   
Dadra Nagar Haveli: देश के किसानों पर 21 लाख करोड़ का कर्ज, दादर नगर हवेली की स्थिति सबसे खराब

देश के किसानों पर सहकारी, व्यावसायिक और क्षेत्रीय बैंकों का करीब 21 लाख रुपए कर्ज बकाया है। केंद्र शासित प्रदेशों में दादर एवं नगर हवेली की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। इस केंद्र शासित प्रदेश में प्रति खाताधारक पर सर्वाधिक चार लाख रुपये से अधिक बकाया हैं।

देश के किसानों पर सहकारी, व्यावसायिक और क्षेत्रीय बैंकों का करीब 21 लाख रुपए कर्ज बकाया है। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के आंकड़ों के मुताबिक देशभर के किसानों 15.5 करोड़ खाताधारकों के औसतन 1.35 लाख रुपये प्रति खाताधारक बकाया है। वहीं तमिलनाडु में कर्जदार खाताधारकों की संख्या सर्वाधिक 2.79 करोड़ है। इस सभी खाताधारकों के करीब 3.47 लाख करोड़ रुपए बकाया है।


दादर एवं नगर हवेली की स्थिति सबसे खराब

आपको बता दें कि केंद्र शासित प्रदेशों में दादर एवं नगर हवेली की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। इस केंद्र शासित प्रदेश में प्रति खाताधारक पर सर्वाधिक चार लाख रुपये से अधिक बकाया हैं। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली के खाताधारकों पर कर्ज 3.40 लाख रुपये, चंडीगढ़ में 2.97 लाख व दमन-दीव में 2.75 लाख रुपये है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ए स्टडी ऑफ बजट्स ऑफ 2022-23 शीर्षक से प्रकाशित एक रिपोर्ट में देश के सभी राज्यों के सम्मिलित जीडीपी के अनुपात में राज्यों के ऋण में गिरावट का अनुमान जताया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों पर कर्ज का कुल दबाव 2021-22 के जीडीपी के 31.1 फीसदी से घटकर 2022-23 में जीडीपी का 29.5 फीसदी रह गया है।