PM Modi का UP को 'रफ्तार' का तोहफा, Namo Bharat-Meerut Metro शुरू, देखें पूरा Time Table

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के पूर्ण संचालन और मेरठ मेट्रो के उद्घाटन के साथ, अब पूरा 82 किमी का रूट जनता के लिए खुल गया है। दोनों सेवाओं के लिए पहली और आखिरी ट्रेन का टाइम-टेबल भी जारी कर दिया गया है, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा सुगम होगी।
आज 22 फरवरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्धाटन किया है। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। फिलहाल इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है। लगभग 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना करीब 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है।
इससे मेरठ के साथ ही आसपास के जिलों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। अब लोगों को मेरठ से दिल्ली पहुंचाना बेहद आसान हो जाएगा।
अशोक नगर से मेरठ साउथ तक संचालित रैपिड रेल
फिलहाल रैपिड ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक संचालित की जा रही थी। अब मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक संचालित की जाएगी। लगभग 82 किमी की इस दूरी की यात्रा के लिए लोगों को लगभग 213 रुपये देने होंगे
मेरठ मेट्रो का संचालन पहली बार होने जा रहा है। यह लगभग 23 किलोमीटर लंबे रुट पर चलने वाली मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली सड़क पर यातायात के मार्ग में बदलाव किया गया है। रैली स्थल के पास ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
मेरठ मेट्रो और नमो भारत का टाइम-टेबल
मेरठ शहर में यातायात का दबाव जल्द ही कम होने वाला है, क्योंकि मेरठ मेट्रो और नमो भारत सेवा की शुरुआत हो रही है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक स्टेशन पर पहली और आखिरी ट्रेन का समय निर्धारित कर दिया गया है। डाउन लाइन पर मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच चलने वाली पहली मेरठ मेट्रो सुबह 06:06 बजे मोदीपुरम स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
डाउन लाइन की तरह ही अप लाइन पर भी समय तय कर दिया गया है। मेरठ साउथ से मोदीपुरम की दिशा में पहली मेट्रो सुबह 06:10 बजे रवाना होगी, जबकि इस रूट की अंतिम ट्रेन रात 10:02 बजे चलेगी। वहीं मोदीपुरम से मेरठ साउथ के लिए आखिरी मेट्रो रात 10:06 बजे प्रस्थान करेगी।
सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच अप लाइन पर नमो भारत की सेवा सुबह 06:00 बजे पहली ट्रेन के साथ शुरू होगी, जबकि इस मार्ग की अंतिम ट्रेन रात 10:00 बजे रवाना होगी। दूसरी ओर, डाउन लाइन में मोदीपुरम से सराय काले खां के लिए पहली ट्रेन सुबह 06:01 बजे चलेगी और आखिरी ट्रेन रात 10:01 बजे प्रस्थान करेगी।



