Devendra Fadnavis: 'मैं फिर आऊंगा' वाले बयान का मजाक बनाने पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, इन्हें बताया धोखेबाज

LSChunav     Mar 18, 2024
शेयर करें:   
Devendra Fadnavis: मैं फिर आऊंगा वाले बयान का मजाक बनाने पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, इन्हें बताया धोखेबाज

डिप्टी सीएम फडणवीस ने बताया कि जब उनकी सरकार नहीं आई, तो इसे लेकर काफी ज्यादा मजाक उड़ाया गया था। लेकिन वह दोबारा आए औऱ साथ में दो पार्टियों को तोड़कर आए। फिर भले ही उनको आने में थोड़ा समय लगा।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने 'मी पुन्हा येइन' कहा था। जिसका हिंदी में अर्त होता है कि मैं फिर आऊंगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि उनका यह वाक्य काफी फेमस हुआ था। डिप्टी सीएम फडणवीस ने बताया कि जब उनकी सरकार नहीं आई, तो इसे लेकर काफी ज्यादा मजाक उड़ाया गया था। लेकिन वह दोबारा आए औऱ साथ में दो पार्टियों को तोड़कर आए। फिर भले ही उनको आने में थोड़ा समय लगा।


डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मुंबई में 'अगर कांग्रेस नहीं होती तो देश में क्या होता' नामक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में कही थी। सीएम एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद जून 2023 में शिवसेना विभाजित हो गई थी। वहीं पिछले साल अजित पवार के बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद राकांपा दो धड़ों में बंट गई थी। राज्य के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मैं फिर आऊंगा, सिर्फ एक वाक्य नहीं था। बल्कि वह किसके लिए आएंगे, क्या काम करेंगे इन सब से था। लेकिन उनके द्वारा कहा गया यह वाक्य काफी फेमस हुआ था।


लेकिन जब लोगों ने उन्हें चुना तो उद्धव ठाकरे ने अपने स्वार्थ के लिए हमारी पीठ में छूरा घोंपने का काम किया था। ऐसे में दोबारा सत्ता में आने से सराहना हुई, लेकिन जब नहीं आए थे तो आलोचना भी हुई। यह सच्चाई है कि सत्ता में दोबारा वापसी करने में ढाई साल लग गए, लेकिन जब वह आए तो दो पार्टियों को तोड़कर आए। फडणवीस ने बताया कि यदि कांग्रेस नहीं तो भारत का बंटवारा नहीं हुआ होता। कांग्रेस के न होने पर अत्यातार, दुराचार और भ्रष्टाचार नहीं होता। 


ऐसा नहीं होने पर देश विकसित हो चुका होता और सांस्कृतिक रूप से देश आगे होता। देश में धारा 370 जैसी गलतियां नहीं होती। 30 से 40 साल पहले राज्य में राजनीति सिर्फ एक परिवार के लिए होती थी। इनमें पहले कुछ बाहुबली भी होते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है। डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने बड़ी संख्या में सीटें जीती थी। जो शिवसेना के साथ सरकार बना सकती थीं। लेकिन उद्धव ठाकरे के धोखे के कारण उनको विपक्ष में बैठना पड़ा था।