Job Creation in Modi Govt: PM मोदी के कार्यकाल में 1.25 करोड़ लोगों को मिला रोजगार का अवसर, गढ़े गए नए कीर्तिमान

LSChunav     Mar 18, 2024
शेयर करें:   
Job Creation in Modi Govt: PM मोदी के कार्यकाल में 1.25 करोड़ लोगों को मिला रोजगार का अवसर, गढ़े गए नए कीर्तिमान

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार के शासनकाल में 1.25 करोड़ रोजगार पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में रोजगार के अवसरों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार के शासनकाल में 1.25 करोड़ रोजगार पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में रोजगार के अवसरों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इस दौरान करीब 1.25 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से किए गए कई संस्थान-आधारित श्रम सर्वेक्षणों का भी भूपेंद्र यादव ने जिक्र किया। 


केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने बताया कि साल 2014 से 2022 के बीच करीब 1.25 करोड़ नए रोजगार अवसरों का सृजन हुआ है। आपको बता दें कि भूपेद्र यादव मोदी सरकार के कार्यकाल में सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दे रहे थे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के आंकड़ों का हवाला देते हुए भूपेंद्र यादव ने बताया कि कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत पेंशनभोगियों की संख्या वित्त साल 2021-22 में 72 लाख हो गई है।


वहीं साल 2014-15 में इनकी संख्या 51 लाख थी। भूपेंद्र यादव ने बताया कि इस दौरान करीब 22 लाख लोग रिटायर हुए थे। इस दौरान करीब 22 लाख लोग रिटायर हुए। लेकिन लगातार ईपीएफओ द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना जरिए पंजीकरण में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि साल 2014-15 में EPFO के रजिस्टर्ड सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या 15.84 करोड़ थी। जो साल 2021-22 में यह संख्या बढ़कर 27.73 करोड़ हो गई है।


इसके अलावा ईपीएफओ के अप्रैल महीने के लिए जारी किए पेरोल आंकड़े का जिक्र करते हुए कहा गया कि अप्रैल के महीने में 17.20 लाख नए सदस्य ईपीएफओ का हिस्सा बने हैं। भूपेंद्र यादव ने बताया कि NCS पोर्टल ने पिछले 9 सालों में करीब 1.39 करोड़ खाली पदों की सूचना जुटाने में मदद की है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी का पूरा फोकस सुशासन, कल्याण और सेवा पर रहा है। पीएम मोदी ने जन सेवा के साथ ही सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। वहीं देश में संगठित और असंगठित दोनों तरह के श्रमिकों का ख्याल रखा है।