Maharashtra News: एकनाथ शिंदे आज विधायकों और सांसदों के साथ करेंगे बैठक, अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

अनन्या मिश्रा     Jun 10, 2024
शेयर करें:   
Maharashtra News: एकनाथ शिंदे आज विधायकों और सांसदों के साथ करेंगे बैठक, अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से ही लगातार बैठकें की जा रही हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी आज यानी की सोमवार को बैठक करने वाले हैं। यह मीटिंग वर्षा आवास पर होगी।

लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से ही लगातार बैठकें की जा रही हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी आज यानी की सोमवार को बैठक करने वाले हैं। यह मीटिंग वर्षा आवास पर होगी जहां सीएम शिंदे पहले विधायकों और फिर सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में चुनाव नतीजों पर चर्चा की जाएगी। वहीं आने वाले विधानसभा चुनाव और राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी चर्चा की जा सकती है।


बता दें कि राज्य के विधानमंडल का मानसून सत्र 26 जून से शुरू होना है। इससे पहले कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा की जा सकती है। वहीं इस साल सितंबर या अक्तूबर में राज्य विधानसभा चुनाव भी होने हैं। जिसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री शिंदे एक्शन में हैं। वहीं राज्य में 6 सांसदों को मोदी नीत मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।

 

जिसमें बीजेपी को 4 और सहयोगी शिवसेना तथा भारतीय रिपब्लिकन पार्टी को 1-1 मंत्री पद मिला है। वहीं बीजेपी की ओर से राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली NCP ने प्रफुल्ल पटेल के लिए स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री की पेशकश को ठुकरा दी गई है। दरअसल उनको कैबिनेट मंत्री बनाने पर जोर दिया गया है।


महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने बीते रविवार को कहा कि गठबंधन के घटक दलों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में कैबिनेट विस्तार में NCP पर विचार किया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि NCP को स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री पद की पेशकश की गई थी। वह चाहते थे कि प्रफुल्ल पटेल के नाम पर अंतिम मुहर लगे। लेकिन NCP का मानना है कि स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री नहीं बनाया जा सकता। 


डिप्टी सीएम ने कहा कि गठबंधन सरकार में एक फार्मूला तैयार होता है, जिसे एक पार्टी के लिए तोड़ा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान सरकार NCP पर विचार करेगी। फिलहाल अभी NCP को शामिल करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कैबिनेट दर्जे के लिए जोर दिया। वहीं अजित पवार ने कहा कि NCP इंतजार करने के लिए तैयार है, लेकिन वह कैबिनेट मंत्री का पद चाहती है।