Bihar Politics: Power Star पवन सिंह बने 'माननीय', नीतीश के बेटे निशांत समेत 10 MLC ने ली शपथ

दिव्यांशी भदौरिया     Jul 01, 2026
शेयर करें:   
Bihar Politics: Power Star पवन सिंह बने माननीय, नीतीश के बेटे निशांत समेत 10 MLC ने ली शपथ

बिहार विधान परिषद् में आज 10 नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे, जिसके बाद भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी 'माननीय' कहलाएंगे। इस समारोह में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत 8 नए चेहरे शामिल हैं, वहीं पवन सिंह को समय पर आने की विशेष हिदायत दी गई है।

आज बिहार की राजनीति में एक बेहद खास दिन है। दरअसल, विधान परिषद् के रास्ते पहले से 'माननीय' रहे राष्ट्रीय जनता दल के सुनील कुमार सिंह या भारतीय जनता पार्टी के संजय मयूख के लिए यह अनुभव एकदम नया है। अन्य 8 लोगों के लिए यह पहला और बड़ा मौका है। 

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमा के बेट और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले निशांत कुमार का भी नाम है। वहीं, भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार पवन सिंह का भी नाम चर्चा में है। 

इतना ही नहीं, आज पुराने दो सहित नए 8 चेहरे बिहार विधान परिषद् की सदस्यता के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। 


पवन सिंह इस बार समय पर आएंगे? ताकीद की गई

बता दें कि, सभी नव-निर्वाचित नेताओं को समय पर आने चेतावनी दी है, लेकिन भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को शपथ ग्रहण समारोह में तय समय से पहले आने के लिए खास तौर पर कहा गया है। इसी वजह के कारण बिहार विधान परिषद् में नामांकन के समय देर से आए थे। 

उनके पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंच चुके थे। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पिछली बार विधान परिषद् के सदस्य थे। इस बार वह विधानसभा के सदस्य बने थे। वह मुख्यमंत्री भी हैं और समय पर भी थे, लेकिन पवन सिंह नामांकन के समय देर से आए थे। बाद में उन्होंने खेद जताया था,लेकिन निर्वाचन प्रमाणपत्र लेने वह खुद नहीं आ सके थे। इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें समय से पहले उपस्थित होने के लिए विशेष ताकीद की है।


जानें कौन-कौन सदस्यता ले सकते हैं?

बता दें कि, पिछले महीने बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली की गई सीट पर उप चुनाव हुआ था। इन 10 सीटों पर पहले से दो नाम तय माने जा रहे थे- र्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश। इनमें से दीपक प्रकाश के लिए अब राज्यपाल कोटे की एक सीट खाली कराए जाने की चर्चा है, क्योंकि विधान परिषद् निर्वाचन के पहले उनके लिए सीट नहीं रखी गई थी।


वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने पवन सिंह, संजय मयूख, शीला पंडित और अनिल ठाकुर को टिकट दे दिया था। जनता दल यूनाईटेड ने निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति, ललन प्रसाद के नाम का एलान किया था। 


इसके अलावा, लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी का नाम भी सामने आया था। बता दें कि, यह सभी सीटें निर्विरोध जीतने वाली थीं और यही हुआ। आज ये सभी शपथ ले सकते हैं।