MP Election 2023: मध्य प्रदेश में थमा चुनावी शोर, मतदाता ईवीएम में लॉक करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

LSChunav     Nov 16, 2023
शेयर करें:   
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में थमा चुनावी शोर, मतदाता ईवीएम में लॉक करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

आगामी 17 नवंबर 2023 को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में आज यानी की बुधवार से चुनावी प्रचार थम गया है। चुनाव प्रचार के दौरान जनता को कई स्लोगन के साथ रिझाने का प्रयास किया गया। हांलाकि किस पार्टी के नारे और प्रचार का प्रभाव मतदाताओं पर पड़ा है, यह नतीजा आने के बाद पता चलेगा।

आगामी 17 नवंबर 2023 को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में आज यानी की बुधवार से चुनावी प्रचार थम गया है। पर्ची के बहाने प्रत्याशी घर-घर पहुंच चुनाव का प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि मतदान के 48 घंटे पहले से चुनाव प्रचार बंद कर दिया जाता है। वहीं बिना शोर चुनाव प्रचार के लिए डोर-टू-डोर संपर्क किया जाता है।

 

वहीं चुनाव के दौरान राज्य की दोनों ही शीर्ष पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार-प्रसार किया है। प्रचार-प्रसार के दौरान जनता को कई स्लोगन के साथ रिझाने का प्रयास किया गया। हांलाकि किस पार्टी के नारे और प्रचार का प्रभाव मतदाताओं पर पड़ा है, यह नतीजा आने के बाद पता चलेगा।


कमलनाथ ने भाजपा को दी चेतावनी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ ने एमपी में कई विधानसभाओं पर जनता को संबोधिक किया। इस दौरान कमलनाथ ने इशारे ही इशारे में भाजपा को चेतावनी भी दी। कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकरा आने पर सभी का हिसाब-किताब होगा। वहीं उन्होंने कहा कि कटनी के लोगों को गुलामी से आजादी मिलेगी। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रचार के आखिरी दिन कटनी में जनता को संबोधित किया था। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में जो भी अत्याचार हुआ है, कांग्रेस सरकार आने पर उनका सारा हिसाब-किताब किया जाएगा।


इसके अलावा पूर्व सीएम ने कहा कि कटनी में खनिज संपदा सहित कई संसाधन है। जिससे सरकार की मोटी इनकम मिलती है। लेकिन इसके बाद भी कटनी में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं ठप पड़ी हैं। कटनी में मेडिकल कॉलेज नहीं दिया। जबकि कांग्रेस सरकार बनने पर संपूर्ण विकास का वादा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान कटनी को अलग जिले की पहचान मिली थी। हांलाकि इसका जबलपुर के लोगों ने विरोध भी किया था। लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया। 


रोजगार बढ़ाने का किया वादा

पूर्व सीएम कमलनाथ ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्तमान समय में मध्य प्रदेश के लोगों को रोजगार की आवश्यकता है। जबकि युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। लेकिन राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही रोजगार की दिशा में अहम कदम उठाए जाएंगे और मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश भी किया जाएगा। क्योंकि राज्य में भाजपा सरकार के भष्टाचार के कारण निवेश नहीं आ पा रहा है। वहीं सीएम शिवराज ने कमलनाथ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से किए वादे पूरे ना कर पाने के कारण राज्य से उनकी सरकार चली गई थी। वहीं एक बार फिर कमलनाथ मध्य प्रदेश की जनता से झूठे वादे कर रहे हैं।