Tamil Nadu की सियासत में भूचाल, Panneerselvam बोले- Palaniswami ने AIADMK खत्म कर दी

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने लोकसभा चुनाव में हार के लिए ई पलानीस्वामी और आर बी उदयकुमार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों नेताओं ने मिलकर एआईएडीएमके को खत्म कर दिया है, जिससे पार्टी की राजनीतिक स्थिति कमजोर हुई है।
23 अप्रैल को तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना हैं। इससे पहले राज्य में राजनीतिक हलचल काफी मची हुई है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी तेज हो गई है। इस बीच तमिलनाडु के पूर्व सीएम और हालिए में सत्तारुढ़ पार्टी डीएमके में शामिल हो चुके है। ओ पन्नीरसेल्वम ने एआईएडीएमके के नेता पलानीस्वामी और आर बी उदयकुमार पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार भी बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि इन दोनों की वजह से 2024 के लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके को बहुत बड़ा नुकसान हुआ।
लोकसभा चुनाव 2024 का जिक्र हुआ है
पन्नीरसेल्वम ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने शुरु में रामनाथपुरम से चुनाव लड़ने से मना किया था, लेकिन उदयकुमार और अन्य नेताओं ने दबाव डालकर उन्हें चुनाव में उतार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने 6 और उम्मीदवारों को भी उनके जैसे नाम पन्नीरसेल्वम से चुनाव में उतारा, हालांकि, एआईएडीएमके हार गई और कुछ जगहों पर पार्टी ने जमा राशि भी खो दी।
पन्नीरसेल्वम ने कहा है कि एआईएडीएमके की ये हालत पलानीस्वामी और उदयकुमार की वजह से हुई है। दोनों ने मिलकर पार्टी को खत्म कर दिया। उन्होंने यह भी कहा है कि बड़े नेताओं जैसे पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरै, एआईएडीएमके के संस्थापक एम जी रामचंद्रन और डीएमके के नेता एम करुणानिधि को जनता ने चुनाव किया था, जबकि वह खुद सिर्फ संगठन द्वारा नियुक्त किए मुख्यमंत्री थी।
पन्नीरसेल्वम के बयान पर मुनुस्वामी का पलटवार
इसके बाद, पन्नीरसेल्वम के बयान पर एआईएडीएमके के नेता केपी मुनुस्वामी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि करुणानिधि ने 54 साल तक एआईएडीएमके के लिए मुश्किलें पैदा कीं। वे अम्मा (जयललिता) और पार्टी के लोगों के दुश्मन थे। अब पन्नीरसेल्वम ने उनकी पार्टी डीएमके जॉइन कर ली।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव
राज्य में 234 विधानसभा सीटों पर पिछली बार की तरह इस बार भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होने वाला है। वहीं, 4 मई को मतगणना होगी।



