Women Safety: उत्तराखंड में महिलाओं की ताकत बनी 'गौरा शक्ति' ऐप, शिकायत पर फौरन होगी कार्रवाई

LSChunav     Dec 07, 2023
शेयर करें:   
Women Safety: उत्तराखंड में महिलाओं की ताकत बनी गौरा शक्ति ऐप, शिकायत पर फौरन होगी कार्रवाई

उत्तराखंड में आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या रेप के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार काम किया जा रहा है। देखा जाए तो राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

उत्तराखंड में आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या रेप के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार काम किया जा रहा है। देखा जाए तो राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड पुलिस द्वारा महिलाएं की शिकायत और सुरक्षा के लिए गौरा फीचर यानी गौरा शक्ति ऐप शुरू किया गया है। जिसके तहत वह शिकायत और सुरक्षा संबंधित मदद मांग सकती हैं। उत्तराखंड की महिलाएं लगातार इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन करा रही हैं।


प्रदेश की कोई महिला या लड़की किसी तरह से अपराध या यौन उत्पीड़न का शिकार हुई है, उसके साथ छेड़छाड़ हुई है। ऐसे में वह किसी से इस बारे में बताने से डर रही हैं। तो वह उत्तराखंड पुलिस या गौरा शक्ति ऐप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। बता दें कि शिकायत करने वाली महिलाओं की बातों की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस के ऐप गौरा शक्ति में पीड़ित महिलाएं और लड़कियां अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। इस ऐप के माध्यम से वह अपनी बातों को खुलकर कह सकती हैं। बता दें कि 6000 से अधिक महिलाओं ने इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा शुरू किए गए इस ऐप में घरेलू, कामकाजी महिलाएं व छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। इस ऐप पर यदि किसी महिला व छात्रा की शिकायत आती है, तो उसको पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।


यदि किसी भी महिला को गौरा शक्ति फीचर से जुड़ी हुई कोई समस्या सामने आती है, तो SoS बटन दबाते ही पुलिस फौरन मदद के लिए मौके पर पहुंच जाएगी। वहीं स्कूल, कॉलेज या फिर मॉल आदि में जाकर पुलिस द्वारा महिलाओं व लड़कियों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है।