UP Politics: 2027 से पहले Mayawati का नया 'मिशन', पुराने नेताओं की वापसी से BSP में नई जान

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई है। बसपा प्रमुख मायावती की मौजूदगी में पूर्व राज्य मंत्री अशोक गौतम और सतवीर नागर की पार्टी में वापसी हुई है, साथ ही अन्य दलों के नेता भी बसपा में शामिल हो रहे हैं।
अगले साल यानी के 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इस बीच, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती कुनबा बढ़ाने में लगी है। दरअसल, पार्टी में पूर्व राज्य मंत्री अशोक गौतम की वापसी हुई है। इनको लखनऊ का मुख्य मंडल प्रभारी बनाया जाएगा। इसके अलावा बुलंदशहर के मुकेश पंडित सहित कई दलों के नेता बसपा के हिस्सा बने हैं।
इसके अलावा, नोएडा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर नागर को भी पार्टी में फिर से वापस मेरठ मंडल का जोनल प्रभारी बनाया है।
महेश चंद्रा बसपा की सदस्यता ग्रहण की
दरअसल, आजाद समाज पार्टी के नेता आगरा के महेश चंद्रा ने इस रविवार को बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। इतना ही नहीं, मऊ के मोहम्मदाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन में जेके आजाद को प्रत्याशी ऐलान हो चुका है। इस मंडल के पूर्व के चुनावों में बसपा का खासा प्रभाव देखने को मिलता है। इसी रणनीति के जरिए बसपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन कर अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने की कवायद में जुटी है।
सहारनपुर और सुल्तानपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन जल्द
इसके अलावा, बसपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए प्रत्यशियों की घोषणा करना अन्य दलों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। इन सम्मेलनों में उमड़ने वाली भीड़ के सामने प्रत्याशी का नाम घोषित करने से कार्यकर्ताओं का भरोसा भी मजबूत कर रहे हैं। बहुत जल्द बसपा सहारनपुर और सुल्तानपुर में भी कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है जिसमें कई प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होगा।



