West Bengal News: बंगाल की दुर्गा पूजा में दिखेगी अयोध्या के राम मंदिर की झलक, शामिल हो सकते हैं BJP के कई बड़े दिग्गज

अनन्या मिश्रा     Sep 02, 2023
शेयर करें:   
West Bengal News: बंगाल की दुर्गा पूजा में दिखेगी अयोध्या के राम मंदिर की झलक, शामिल हो सकते हैं BJP के कई बड़े दिग्गज

देश में जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आ रहा है। वहीं केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी लोगों के बीच अपनी स्थिति को मजबूत करने में अपनी पैठ को मजबूत करने में जुट गई है। दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकते हैं।

देश में जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी लोगों के बीच अपनी स्थिति को मजबूत करने में अपनी पैठ को मजबूत करने में जुट गई है। भाजपा खासतौर पर उन राज्यों और सीटों फोकस कर रही है। जहां पर पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था। बता दें कि इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल का नाम भी शामिल है। पिछले चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन राज्य में पहले की तुलना में बेहतर रहा है। ऐसे में अब जब बंगाल में दुर्गा पूजा का दौर शुरू हो गया है, तो इसको लेकर सियासी घमासान होना तो लाजमी है। 


बता दें कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकते हैं। वहीं बीजेपी के अन्य बड़े नेता भी इस इस पूजा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन इस दौरान यह नेता जिस पंडाल का उद्घाटन करने वाले हैं, उसे भगवा पार्टी के लिए काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है। वहीं इसका कनेक्शन अयोध्या के राम मंदिर से भी जुड़ा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजेपी काउंसलर की तरफ से दुर्गा पूजा के लिए जिस पंडाल को तैयार किया जा रहा है। अयोध्या राम मंदिर से उसका स्वरूप मिलता-जुलता है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के इलाके में बन रहे पंडालों में राम मंदिर का चित्रण किया जा रहा है। इसके अलावा बारासात में भी एक पंडाल बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पंडाल में भी राम मंदिर के रूप में चित्रित किया जाएगा।


संतोष मित्र स्क्वायर दुर्गा पूजा समिति के आयोजक सजल घोष ने गृह मंत्रालय को निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अभी तक इस दौरे की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि अभी मौखिक रुप से बताया गया है। उन्होंने थीम के बारे में बात करते हुए बताया कि हमेशा करेंट टॉपिक को ध्यान में रखकर पंडाल बनाया जाता है। इसलिए इस बार राम मंदिर की तरह पंडाल बनाए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि पंडाल के जरिए हम हिंदुत्व का कोई संदेश नहीं दे रहे हैं। लेकिन लोगों को बंगाल में राम राज्य की स्थिति जरूर पसंद आएगी।