Jammu Kashmir में Cabinet विस्तार के बाद National Conference के 25 विधायक नाराज

दिव्यांशी भदौरिया     Nov 02, 2026
शेयर करें:   
Jammu Kashmir में Cabinet विस्तार के बाद National Conference के 25 विधायक नाराज

जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट विस्तार के बाद उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के करीब 18 से 25 विधायकों के नाराज होने का दावा है, जिससे सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, विपक्षी पार्टी भाजपा इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी नजरें टिकाए हुए है।

जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल मची हुई है। दरअसल, उमर सरकार के खिलाफ उन्हीं के पार्टी के कई नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। असल में सत्तारुढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कैबिनेट विस्तार किया था। लेकिन पार्टी के कई सारे विधायक सरकार के इस फैसले से खुश नहीं है और पार्टी में बार-बार असंतोष की भावना बढ़ती जा रही है।

बता दें कि, नेकां में असंतुष्ट गुट में कम से कम 18 विधायक हैं,  हालांकि, गुट का दावा 18 नहीं है उनकी कुल संख्या 25 हैं। 90 सदस्यीय विधानसभा में 25 विधायकों के नाराज होने से जम्मू-कश्मीर की राजनीति में हलचल महसूस होती है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी इस पूरे मामले पर अपनी नजरें टिकाई हुई है।

किसके पास कितनी सीटें?

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां पर 2024 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। 90 सदस्यों वाली इस  विधानसभा में सबसे अधिक सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीती थी। वहीं, एनसी ने 42, भाजपा ने 29 और कांग्रेस ने 6 और पीडीपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।

जम्मू-कश्मीर में बहुमत के लिए 48 सीटों की जरुरत होती है, फिर एनसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई और उमर अब्दुल्ला राज्य के मुख्यमंत्री बने। लेकिन, उमर अब्दुल्ला ने 2024 के विधानसभा चुनाव में गांदरबल और बडगाम दो सीटों से जीत हासिल की थी।

फिर उन्होंने बडगाम विधानसभा सीट छोड़ दी थी। नवंबर 2025 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ और PDP के उम्मीदवार आगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने जीत हासिल किया है।

खतरा पार्टी और सरकार दोनों पर?

लेकिन चुनाव के दो साल बाद ही उमर सरकार से उनके विधायक नाराज नजर आ रहे हैं। अभी की परिस्थितियों को देखते हुए, यदि उमर अब्दुल्ला अपने विधायकों को समझाने में कामयाब साबित नहीं होते हैं, तो आगे का समय उनके लिए मुश्किलों से भरा हो सकता है क्योंकि 41 विधायकों में से 25 विधायकों के नाराज होने का दावा किया जा रहा है।