Assam Election से पहले PM Modi का मास्टरस्ट्रोक, देंगे ब्रिज और AI सेंटर जैसे Projects की सौगात

दिव्यांशी भदौरिया     Feb 13, 2026
शेयर करें:   
Assam Election से पहले PM Modi का मास्टरस्ट्रोक, देंगे ब्रिज और AI सेंटर जैसे Projects की सौगात

असम विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को राज्य का दौरा करेंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसमें गुवाहाटी-नॉर्थ गुवाहाटी ब्रिज और एक एआई डेटा सेंटर का उद्घाटन शामिल है। इस दौरे के लिए डिब्रूगढ़ में एक इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा तैयार की गई है, जहां वायुसेना ने अभ्यास किया।

इसी साल असम में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। अभी से राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। चुनावी मैदान में राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रचार और कई परियोजनाओं का शुभारंग करने के लिए राज्य में दौरान करने जा रहे हैं। इसके लिए डिब्रगढ़ जिले में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) तैयार कराई गई है। बता दें कि, प्रधानमंत्री का विमान इसी जिले में उतरेगा।


14 फरवरी को असम जाएंगे पीएम मोदी


आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को असम  का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस बात की जानकारी असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने 11 फरवरी को दी है। इस दौरे का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है और इसमें अपर असम और गुवाहाटी दोनों शामिल हैं। वहां से वह मोरन के लिए रवाना होंगे और सुबह 10 बजे एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) पर उतरेंगे। मोरन दौरे के दौरान फाइटर जेट्स का एयर शो होगा, जिसमें कई विमान हाइवे एयरस्ट्रिप पर उतरेंगे। 


गुवाहाटी में ब्रिज का उद्घाटन भी करेंगे


मोरन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वह दोपहर 1 बजे गुवाहाटी-नॉर्थ गुवाहाटी ब्रिज का उद्धाटन और निरीक्षण करेंगे। सीएम सरमा ने इस पुल को केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं,जबकि स्थानीय PWD इंजीनियरों द्वारा बनाई गई वास्तुकला की उपलब्धि बताया गया है।


पुल के उद्घाटन के उपरांत प्रधानमंत्री लचित घाट का दौरा करेंगे, जहां वे आईआईएम गुवाहाटी के अस्थायी परिसर का शुभारंभ करेंगे। इस संस्थान का स्थायी परिसर पहले ही पालासबारी में निर्धारित किया जा चुका है। इसके साथ ही वे अमीनगांव में नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) द्वारा विकसित एआई-आधारित हाइपरस्केल डेटा सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे।