Himachal Pradesh Security: हिमाचल में हर महीने औसतन हो रही सात से ज्यादा लोगों की हत्या, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

LSChunav     Dec 21, 2023
शेयर करें:   
Himachal Pradesh Security: हिमाचल में हर महीने औसतन हो रही सात से ज्यादा लोगों की हत्या, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

वैसे तो हिमाचल प्रदेश को एक शांत राज्य माना जाता है। लेकिन यहां पर भी हत्या और बलात्कार के मामले काफी बढ़े नजर आ रहे हैं। पिछले 10 महीने में राज्य में 73 हत्या हुई हैं, वहीं 296 रेप के मामले दर्ज किए गए हैं।

वैसे तो हिमाचल प्रदेश को एक शांत राज्य माना जाता है। लेकिन यहां पर भी हत्या और बलात्कार के मामले काफी बढ़े नजर आ रहे हैं। पिछले 10 महीने में राज्य में 73 हत्या हुई हैं, वहीं 296 रेप के मामले दर्ज किए गए हैं। एक औसत के हिसाब से देखा जाए, तो हर महीने राज्य में साल से ज्यादा मर्डर हो रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में 443 मामले महिला के खिलाफ छेड़छाड़ के दर्ज किए गए हैं।


बता दें कि विपक्ष के सदस्य दीपराज कपूर के सवाल पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान यह जानकारी सरकार की तरफ से दी गई है। प्रदेश में बढ़ रहे हत्या, रेप और छेड़छेड़ा के मामलों ने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, विपक्ष के सदस्य दीपराज कपूर ने सत्र के दौरान सरकार से यह सवाल किया था। जिस पर सीएम सुखविंदर सिंह ने बतौर गृह मंत्री लिखित में इसका जवाब सदन के पटल पर रखा।


जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लिखित जानकारी में बताया गया कि इन अपराधों के सभी 1028 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 551 आपराधिक मामलों में 801 अपराधियों के खिलाफ चालान भी पेश किया जा चुका है। हत्या के 73 मामलों में शामिल 142 अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। वहीं 48 हत्या के मामले ऐसे हैं, जिनमें 108 आरोपियों के खिलाफ चालान कोर्ट में पेश किया जा चुका है। बाकी बचे हत्या के 25 मामलों में 34 अपराधियों के खिलाफ जांच जारी है।


इतने आरोपियों की गिरफ्तारी

सीएम द्वारा लिखित जानकारी के अनुसार, बलात्कार के 296 मामलों में 345 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं 209 केसों में 290 आरोपियों के खिलाफ चालान भी पेश किया जा चुका है। वहीं बाकी बचे 54 आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में 541 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 408 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है। वहीं 138 आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है।