Prashant Kishor to join Bihar Assembly Committee: प्रशांत किशोर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दिव्यांशी भदौरिया     Sep 01, 2026
शेयर करें:   
Prashant Kishor to join Bihar Assembly Committee: प्रशांत किशोर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जन सुराज संस्थापक Prashant Kishor को बिहार विधानसभा की पर्यटन उद्योग संबंधी समिति का नया सदस्य नियुक्त किया गया है। JDU विधायक Dhumal Singh की अध्यक्षता वाली इस समिति में प्रशांत किशोर को 7 महीने का कार्यकाल मिला है। विधानसभा सचिवालय ने इस नियुक्ति को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर को बिहार विधानसभा में पर्यटन उद्योग समिति का सदस्य बना दिया गया है। इसकी औपचारिक चिट्ठी जारी हो गई है। इस कमिटी के चेयरमैन JDU विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह हैं। असल में बिहार विधानसभा में कई तरह की समितियां है, जिनमें ज्यादातर विधायक को सदस्य और चेयरमैन का पद दिया जाता है। इसमें सत्ता और विपक्ष दोनों के ही विधायक होते हैं।


प्रशांत किशोर बनाए गए धूमल सिंह के सभापति पद वाली समिति के सदस्य

बिहार विधानसभा सचिवालय ने प्रशांत किशोर को सदस्य बनाए जाने की बाबत अधिसूचना भी जारी हुई है। फिलहाल धूमल सिंह का नाम जदयू के कद्दावर और अपने क्षेत्र के बाहुबाली विधायक के तौर पर लिया जा रहा है। उनकी सभापति वाले पद की कमिटी में प्रशांत किशोर को मिलाकर अब कुल 10 सदस्य हो गए हैं। नीचे दी गई लिस्ट देख सकते हैं।

 

मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह - सभापति

सुनील कुमार पिंटू- सदस्य

अनिल सिंह- सदस्य

वीरेंद्र कुमार- सदस्य

संजय कुमार सिंह- सदस्य

वशिष्ठ सिंह- सदस्य

रामानंद मंडल- सदस्य

बबलू कुमार- सदस्य

गौतम कृष्ण- सदस्य

प्रशांत किशोर- सदस्य 


प्रशांत किशोर 7 महीने के लिए बने सदस्य

दरअसल, बिहार विधानसभा की तय प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के हिसाब से प्रशांत किशोर को इस फाइनेंशियल साल (वित्त वर्ष 2026-27) के बचे समय यानी 7 महीने के लिए पर्यटन उद्योग संबंधी समिति का सदस्य चुना गया है। वहीं, मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह 6 बार से विधायक चुने जा रहे हैं। मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने पहले पॉलिटिकल करियर के पहले तीन चुनावों में सारण की बनियापुर सीट से जीत दर्ज की। फिर वो तीन बार एकमा सीट से लडें और जीत कर सदन गए। साल 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में धूमल सिंह एकमा सीट से ही विधायक चुनकर सदन में गए हैं।