Rajasthan Nikay Chunav: Ajmer Mayor Election में BJP की जीत, Anamika Sharma बनीं मेयर

राजस्थान में नगरीय निकाय प्रमुखों के चुनाव नतीजों में अजमेर नगर निगम में भाजपा की अनामिका शर्मा मेयर बनी हैं। वहीं, माउंट आबू और लूणकरणसर नगर पालिका में भी भाजपा के सुनील आचार्य और चंद्रमोहन अध्यक्ष चुने गए हैं। दूसरी ओर, सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस की ऋतु जैन ने सभापति पद पर जीत हासिल की है।
राजस्थान में आज यानी 21 सितंबर को पांच नगर निगमों सहित 273 नगरीय निकायों के प्रमुखों के चुनाव के लिए नतीजों आने शुरु हुए है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं तमाम सारी जानकारी।
अजमेर में BJP की अनामिका शर्मा बनीं मेयर
इस बीच, अजमेर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की अनामिका शर्मा अजमेर नगर निगम की नई मेयर बन गई हैं। मेयर चुनाव में भाजपा को 43 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस की किरण गढ़वाल को 37 वोट मिले। अनामिका सोनी की जीत के साथ भाजपा ने अजमेर नगर निगम में अपना बोर्ड बनाया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी।
सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस की बड़ी जीत, ऋतु जैन बनीं सभापति
सिरोही नगर परिषद के सभापति चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ऋतु जैन ने बड़ी जीत हासिल की है, नगर परिषद में कांग्रेस का वोर्ड बनाया है। वैसे इस चुनाव में कुल 35 पार्षदों ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें से ऋतु जैन को 30 मत मिले। दूसरी ओर बीजेपी की प्रत्याशी पूजा माली को सिर्फ 5 वोट ही मिले।
माउंट आबू नगर पालिका के अध्यक्ष बने भाजपा के सुनील आचार्य
बीजेपी के प्रत्याशी सुनील आचार्य ने माउंट आबू नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत दर्ज की है। सुनील आचार्य को कुल 19 वोट मिले। इसके अलावा, प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी यश शर्मा को सिर्फ 6 वोट ही मिले। दरअसल, नगर पालिका के कुल 25 वार्डों के पार्षदों में से 19 पार्षदों ने सुनील आचार्य के पक्ष में अपना वोट दिया है। इस जीत के बाद सुनील आचार्य माउंट आबू नगर पालिका के नए अध्यक्ष बन गए हैं।
बीकानेर : लूणकरणसर पालिका में भाजपा की जीत, नगर निगम महापौर के लिए मतदान
इसके अलावा, बीकानेर लूणकरणसर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चंद्रमोहन ने 23 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। चंद्रमोहन ने कांग्रेस के प्रत्याशी गणेशनाथ को पराजित किया है, जिन्हें 12 वोट मिले। इस शानदारी जीत के बाद कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के गृह विधानसभा क्षेत्र की लूणकरणसर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का पहला बोर्ड बन गया है। कुल 35 वार्डों में 23 सीटें जीतकर पार्टी ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया था।



