Manipur Politics: कुछ ताकतें राज्य को तोड़ने का कर रही प्रयास, बीरेन सिंह बोले- राजनीतिक मतभेदों को राजनीति तक रहने दें

LSChunav     Dec 09, 2023
शेयर करें:   
Manipur Politics: कुछ ताकतें राज्य को तोड़ने का कर रही प्रयास, बीरेन सिंह बोले- राजनीतिक मतभेदों को राजनीति तक रहने दें

मणिपुर सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि कुछ ताकतें राज्य को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। मणिपुर की मौजूदा स्थिति का समाधान खोजने के समाज के सभी वर्गों को एकजुट रहने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को राजनीतिक ही रहने दिया जाए।

मणिपुर सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि कुछ ताकतें राज्य को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। मणिपुर की मौजूदा स्थिति का समाधान खोजने के समाज के सभी वर्गों को एकजुट रहने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को राजनीतिक ही रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब मुद्दा राज्य या राष्ट्र की एकता का हो, तो सभी मतभेदों को खारिज किया जाना चाहिए। यह आसप में लड़ाई-झगड़ा करने का समय नहीं है। 


सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि मणिपुर की सभी सलाहों, सुझावों और रचनात्मक आलोचनाओं का स्वागत करती है। बता दें कि जातीय हिंसा से निपटने में विफल रहने आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मणिपुर के कुकी-जो समूह आदिवासी क्षेत्रों के लिए अलग प्रशासन को लाने की मांग कर रही है। मणिपुर के सबसे बड़े नगा समुदाय 'तांगखुल नगा' के कई प्रमुख संगठनों के मुताबिक अपने क्षेत्रों में मौजूदा संघर्षों को लेकर किसी भी रैली या आंदोलन की अनुमति नहीं देंगे। 


राज्य में अलग प्रशासन की मांग को लेकर 29 नवंबर को कुकी संगठनों के रैलियों के आह्वान के मद्देनजर उठाया गया। असम के कछार जिले में राज्य के उग्रवादी संगठन यूनाइटेड ट्राइबल लिबरेशन आर्मी (यूटीएलए) के कैडर को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि असम राइफल्स और असम पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अग्नि में उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।