Tamil Nadu में CM Vijay का पहला बड़ा एक्शन, 717 Liquor Shops पर तत्काल ताला लगाने का आदेश

दिव्यांशी भदौरिया     May 12, 2026
शेयर करें:   
Tamil Nadu में CM Vijay का पहला बड़ा एक्शन, 717 Liquor Shops पर तत्काल ताला लगाने का आदेश

तमिलनाडु में सीएम विजय की सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों, पूजा स्थलों और बस स्टैंडों के पास स्थित 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। यह कदम एक विशेष सर्वे के बाद सार्वजनिक सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनते ही सी जोसेफ विजय ने बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने मंगलवार को अधिकारियों को राज्य भर में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। क्योंकि ये सभी दुकानें पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में आ रही है। अगले दो हफ्तों के अंदर सीएम ने इन दुकानों को बंद करने आदेश जारी किया है।


आपको बताते चले कि, तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) इस समय राज्य में शराब की 4,765 दुकानें हैं। सीएम विजय ने अधिकारियों को निर्देश दिया और विशेष सर्वे भी किया है। इस जांच से उन दुकानों को पहचाना जाएगा, जो पूजा स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों और बस अड्डों के बेहद करीब है।


वहीं, सर्वे के दौरान पाया गया कि करीब 276 शराब की दुकानें पूजा स्थलों के पास स्थित हैं। इसके अलावा, 186 दुकानें स्कूलों और कॉलेजों के पास मिलीं, बल्कि 255 दुकानें बस स्टैंडों के करीब पाई गई हैं। कुल 717 दुकानों को बंद करने के लिए फैसला लिया है। 


इससे सुरक्षा सुनिश्चित होगी और अनुशासन बनेगा


अधिकारियों ने बताया इस कदम का मुख्य उद्देश्य शराब की दुकानों पर सख्त नियंत्रण रखना है। जनता लंबे समय से सार्वजानिक और संवेदनशील जगहों के पास शराब की दुकानों को लेकर चिंता जताई है। सरकार का कहना है कि इस सख्त फैसले से लोगों की इन शिकायतों का समाधान होगा और सार्वजानिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही अनुशासन बना रहेगा।