Balasore Lok Sabha Seat: बालासोर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, क्या भाजपा बरकरार रख पाएगी जीत

अनन्या मिश्रा     May 31, 2024
शेयर करें:   
Balasore Lok Sabha Seat: बालासोर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, क्या भाजपा बरकरार रख पाएगी जीत

ओडिशा की बालासोर सीट से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत कुमार जेना और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेडी ने लेखाश्री सामंतसिंघर को चुनावी मैदान में उतारा है।

देश के पूर्वी राज्य ओडिशा में विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव भी कराए जा रहे हैं। इस दौरान राज्य में चुनावी हलचल बनी हुई है। ओडिशा की बालासोर लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम पिछले तीन चुनाव से अलग रहे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। ऐसे में इस बार बालासोर सीट पर कांटे की टक्कर होने के आसार हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत कुमार जेना और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेडी ने लेखाश्री सामंतसिंघर को चुनावी मैदान में उतारा है। 


बीजेपी प्रत्याशी प्रताप चंद्र सारंगी

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी और मौजूदा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी बालासोर निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और एक बहुमुखी रणनीति अपना रहे हैं। जो विकास के पहलुओं पर जोर देती हैं। इसके अलावा सारंगी बीजद समर्थकों के बीच किसी भी संभावित असंतोष या मोहभंग का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। साल 2019 में सारंगी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। साल 2019 में जीत के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पीएम मोदी के मंत्रालय में जगह मिली। ऐसे में वह अपनी जीत को बरकरार रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।


बीजेडी प्रत्याशी लेखाश्री सामंतसिंघर

बीजू जनता दल ने बालासोर लोकसभा सीट से लेखाश्री सामंतसिंघर पर भरोसा जताया है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में भाजपा का साथ छोड़कर बीजेडी का दामन थामा है। लेखाश्री सामंतसिंघर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कड़ी मेहनत के बाद भी वह पार्टी नेतृत्व का भरोसा नहीं जीत पाईं। वहीं बीजू जनता दल ज्वाइन करते ही पार्टी ने उनको बालासोर सीट से उतारा है। लेखाश्री का सामना प्रताप चंद्र सारंगी से होगा।


कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकांत कुमार जेना

कांग्रेस पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को कांग्रेस ने बालासोर सीट से प्रत्याशी बनाया है। दरअसल, साल 2019 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर वह कांग्रेस में शामिल हो गए। इसे उनको घर वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेसी हूं और कुछ गलतफहमियों थीं और अब वह दूर हो गईं।